After getting injured in the head the young man made a video sitting in the inspector cabin सिर में चोट लगने के बाद युवक पर चढ़ा रील बनाने का जुनून, इंस्पेक्टर के कैबिन में बैठकर बनाया वीडियो, फिर..., Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सिर में चोट लगने के बाद युवक पर चढ़ा रील बनाने का जुनून, इंस्पेक्टर के कैबिन में बैठकर बनाया वीडियो, फिर...

  • मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक के सिर पर चोट लगने के बाद उसे रील बनाने का चस्का लग गया। इसके बाद वह हर जगह की रील बनाने लगा। हाल ही मे उसने थाने में इंस्पेक्टर के सामने रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

Wed, 29 Jan 2025 04:08 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
सिर में चोट लगने के बाद युवक पर चढ़ा रील बनाने का जुनून, इंस्पेक्टर के कैबिन में बैठकर बनाया वीडियो, फिर...

यूपी के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक के सिर पर चोट लगने के बाद उसे रील बनाने का चस्का लग गया। इसके बाद वह हर जगह की रील बनाने लगा। हाल ही मे उसने कटघर थाने में इंस्पेक्टर के सामने उनके केबिन में बैठकर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने मुरादाबाद पुलिस को एक्स पर टैग कर शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल कर वीडियो बनाने वाले युवक को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कटघर थाने की ये वीडियो कुल 13 सेकंड की है। इसमें एक युवक इंस्पेक्टर के केबिन में उनके सामने कुर्सी पर बैठकर मोबाइल चलाता दिख रहा है। बीच में इंस्पेक्टर और उनके केबिन को भी दिखाया गया है। वीडियो के बैकग्राउंड में एक डायलाग चल रहा है...अगर तुम्हें कहीं लगे कि कहानी खत्म होने वाली है या खत्म हो गई है तो हम किस मर्ज की दवा हैं। एक गाना भी बज रहा है। यह वीडियो युवक ने इंस्ट्राग्राम रील में डाला है। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने एक्स पर मुरादाबाद पुलिस को वीडियो टैग करके इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लेकर जांच शुरू करा दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अलीगढ़ में बाबा साहब की प्रतिमा हटाने को लेकर बवाल, पुलिस पर पथराव
ये भी पढ़ें:प्रिसिंपल की घिनौनी हरकत, अश्लील वीडियो दिखाकर छात्राओं के साथ की छेड़छाड़

सीओ कटघर आशीष प्रताप सिंह से जांच कराई तो पता चला कि वीडियो कई दिन पुराना है। कटघर क्षेत्र के ही जब्बार कॉलोनी निवासी जहीरुद्दीन नाम के युवक ने थाने में पहुंचकर यह वीडियो बनाया था। एसएचओ कटघर संजय कुमार पांचाल ने बताया कि वीडियो बनाने वाले जहीरुद्दीन को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है। आरोपी जहीरुद्दीन के परिजनों ने पुलिस को बताया कि एक सड़क हादसे में उसके सिर में चोट लग गई थी। उस घटना के बाद से उसे रील बनाने का शौक लगा और अक्सर कहीं भी बैठकर रील बनाकर वायरल कर देता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।