murder on playground of inter college in gorakhpur a bullet fired suddenly 11th student collapsed in a pool died खेल मैदान पर मर्डर, 11वीं के छात्र की गर्दन चीरती निकल गई गोली; गोरखपुर में बवाल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

खेल मैदान पर मर्डर, 11वीं के छात्र की गर्दन चीरती निकल गई गोली; गोरखपुर में बवाल

क्लास से निकलने के बाद सुधीर अपने तीन दोस्तों के साथ खेल मैदान में पहुंचा था। वहां पर वह चचेरे भाई को बाइक चलाना सिखा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश आए और सुधीर को निशाना बना कर फायरिंग करने लगे। एक गोली सुधीर के गर्दन पर लगी और वह जमीन पर गिर गया।

Fri, 26 Dec 2025 03:42 PMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
खेल मैदान पर मर्डर, 11वीं के छात्र की गर्दन चीरती निकल गई गोली; गोरखपुर में बवाल

गोरखपुर के पिपराइच स्थित कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज में शुक्रवार को दिन में करीब डेढ़ बाइक सवार बदमाशों ने 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली 17 वर्षीय छात्र सुधीर की गर्दन को चीरती हुई निकल गई। गोली की आवाज से छात्र एकत्र होने लगे। भीड़ देखकर बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। घटना से नाराज परिवारीजन गांव वालों के साथ शव लेकर आरोपी के घर पहुंच गए और आरोपी की माता-पिता की पिटाई करने लगे। पुलिस ने किसी तरह से बचाकर आरोपी की मां को जीप में बैठाया तो परिवारीजन आगे लेट गए। करीब पांच घंटे चले बवाल के बाद शाम 6:30 बजे सख्ती कर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उधर, पुलिस ने मृत छात्र के पिता राजेश की तहरीर पर विनय और चार बाल अपचारियों पर हत्या का केस दर्ज एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

पिपराइच क्षेत्र के गढ़वा निवासी राजेश के पुत्र सुधीर उर्फ भोला का घर के पास रहने वाले एक युवक से तीन दिन पहले विवाद हुआ था। विवाद का कारण मोबाइल फोन पर लगाया गया स्टेटस बताया जा रहा है। विवाद के बाद आरोपी ने सुधीर को देख-लेने की धमकी दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर में क्लास से निकलने के बाद सुधीर अपने तीन दोस्तों के साथ खेल मैदान में पहुंचा था। वहां पर वह चचेरे भाई को बाइक चलाना सिखा रहा था। तभी बाइक सवार तीन बदमाश आए और सुधीर को निशाना बना कर फायरिंग करने लगे। एक गोली सुधीर के गर्दन पर लगी और वह जमीन पर गिर गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रास्ते में आए दसवीं छात्र के सीने में उतार दीं गोलियां, यूपी में सनसनीखेज वारदात

बेटे का शव देखते ही मां बेसुध

सुधीर के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। बेटे का शव देखते ही मां बेसुध हो गईं। वहीं, घरवाले सुधीर को बाइक से लेकर पास के अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राज लोग आरोपी के घर पहुंच गए और वहीं पर शव रखकर हंगामा करने लगे। एसएसपी राजकरन नय्यर खुद मौके पर पहुंचने के साथ ही आसपास के तीन थानों की फोर्स को भी बुला लिया। पुलिस ने घटना के करीब पांच घंटे बाद सख्ती कर शव को कब्जे में लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शक में पति ने पत्नी की हत्या कर घर के पीछे दफनाया, 4 दिन बाद खुला गड्ढे का राज

क्या बोली पुलिस

एसएसपी राजकरन नय्यर ने कहा कि गोली मारकर एक किशोर की हत्या की गई है। पिता की तहरीर पर चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक संदिग्ध हिरासत में है। पुलिस की तीन टीमों और एसओजी कों गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।