Municipal Employee Caught in Anti-Corruption Trap Arrest Red-Handed While Accepting Bribe five thousand एंटी करप्शन के जाल में फंस गया नगर पालिका का कर्मचारी, पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एंटी करप्शन के जाल में फंस गया नगर पालिका का कर्मचारी, पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में एंटी करप्शन ने रिश्वतखोर कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। कर्मचारी ने काम कराने के एवज में पांच हजार रुपये की डिमांड की थी। टीम ने कर्मचारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, जिसमें वह फंस गया।

Thu, 19 March 2026 04:45 PMDinesh Rathour अम्बेडकरनगर
share
एंटी करप्शन के जाल में फंस गया नगर पालिका का कर्मचारी, पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Ambedkar Nagar News: यूपी में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी है। एंटी करप्शन की टीम आए दिन रिश्वतोरों पर शिकंजा कस रही है। ऐसा ही एक मामला अंबेडकरनगर जिले से सामने आया है। टीम ने यहां ताजलालपुर नगर पालिका परिषद में परिनियुक्ति पर कार्यरत जल निगम के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। एंटी करप्शन टीम को रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। इस पर टीम ने रिश्वतखोर को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। कर्मचारी टीम के जाल में फंस गया और रंगे हाथ पांच हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया।

एंटी करप्शन की इस कार्रवाई से नगर पालिका परिसर में हड़कंप मच गया। टीम कर्मचारी को कोतवाली अकबरपुर कोतवाली ले गयी जहां विधिक कार्रवाई की गई। नगर पालिका परिषद में जल निगम का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रमाकांत चौबे इन दिनों जलालपुर नगर पालिका में परिनियुक्ति पर तैनात था और प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पात्रता की जांच का कार्य देख रहा था। आरोप है कि जांच के दौरान उसने नगर क्षेत्र के वाजिदपुर निवासी अवधेश चौहान से आवास दिलाने और सूची में नाम दर्ज कराने के नाम पर पांच हजार की अवैध मांग की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ANM से रिश्वत लेने में नपे वरिष्ठ सहायक, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का तगड़ा ऐक्शन

एंटी करप्शन की कार्रवाई से हड़कंप

पीड़ित अवधेश चौहान ने इसकी लिखित शिकायत अयोध्या मंडल की एंटी करप्शन टीम से की। शिकायत के आधार पर टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। तय रणनीति के तहत शिकायतकर्ता जब आरोपी कर्मचारी को रुपये देने पहुंचा, तभी नगर पालिका गेट के सामने एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। और तत्काल हिरासत में ले लिया।कार्रवाई से नगरपालिका में हड़कम्प मच गया और पूरे नगर में एंटी करप्शन की कार्रवाई आग की तरह फैल गयी जब तक मौके पर भीड़ एकत्र होती टीम आरोपी को अपने साथ ले कर कोतवाली अकबरपुर चली गयी जहां आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। इस संबंध में नगर पालिका जलालपुर के अधिशासी अधिकारी (ईओ) अरविंद कुमार ने बताया कि कर्मचारी रमाकांत चौबे को एंटी करप्शन टीम ने हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रशासन की सुनेंगे…मीट की दुकान बंद कराने गए लोगों को दुकानदारों ने दौड़ाया

पहली बार नगर पालिका कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ा गया

जलालपुर नगर पालिका परिषद में इस तरह की कार्रवाई पहली बार सामने आई है, जब किसी कर्मचारी को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अब तक नगर पालिका से जुड़े मामलों में शिकायतें तो मिलती रही थीं, लेकिन इस तरह की ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। इस घटना के बाद नगर पालिका के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कमिश्नर बोल रहा, तुम आतंकियों से मिली हो...महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 21 लाख ऐंठे

2020 में पंप आपरेटर के रूप में हुई थी नियुक्ति

रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया रमाकांत चौबे 2020 में जलनिगन में पंप आपरेटर के रूप में जलालपुर नियुक्त हुवा था। इस बीच दिनों वह प्रधानमंत्री आवास की जांच का कार्य देख रहा था। जिस की आये दिन शिकायत मिल रही थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।