mp iqra hasan arrives lucknow to meet akhilesh yadav sp leaders arrested in saharanpur altercation released अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंची MP इकरा हसन, सहारनपुर कहासुनी में गिरफ्तार सपाई रिहा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंची MP इकरा हसन, सहारनपुर कहासुनी में गिरफ्तार सपाई रिहा

कैराना सांसद इकरा हसन मृतक मोनू कश्यप की मां को साथ लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंच गईं वहां पीड़ित मां की मुलाकात सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से कराते हुए पूरे प्रकरण से उन्हें अवगत कराया। उधर,  जेल भेजे गए सपा के छह कार्यकर्ताओं को बुधवार दोपहर रिहा कर दिया गया।

Wed, 20 May 2026 08:54 PMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, सहारनपुर
share
अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंची MP इकरा हसन, सहारनपुर कहासुनी में गिरफ्तार सपाई रिहा

UP News : उत्तर प्रदेश के शामली के जसाला गांव में हुए मोनू हत्याकांड को लेकर शुरू हुआ सियासी बवाल बुधवार को और तेज हो गया। डीआईजी कार्यालय के बाहर सड़क जाम के आरोप में जेल भेजे गए समाजवादी पार्टी के छह कार्यकर्ताओं को बुधवार दोपहर रिहा कर दिया गया। जेल से बाहर आते ही समर्थकों और कश्यप समाज के लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर इनका जोरदार स्वागत किया। वहीं, दूसरी ओर कैराना सांसद इकरा हसन मृतक मोनू कश्यप की मां को साथ लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंच गईं वहां पीड़ित मां की मुलाकात सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से कराते हुए पूरे प्रकरण से उन्हें अवगत कराया।

बुधवार सुबह से ही जिला कारागार के बाहर सपा कार्यकर्ताओं और कश्यप समाज के लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दोपहर करीब 12:30 बजे पूर्व राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप, कश्यप एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मेहरा, प्रदेश अध्यक्ष अनुज कश्यप, शीशपाल कश्यप, पूर्व प्रधान फकरेडा और सत्यपाल कश्यप को रिहा किया गया। जेल से बाहर आते ही समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए सभी नेताओं का स्वागत किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इकरा हसन हिरासत में: जसाला मर्डर पर सियासत तेज; DIG से मिलने पहुंची थीं सांसद

रिहा हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। अब पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना और न्याय की मांग करना भी अपराध माना जा रहा है। सपा नेताओं ने कहा कि मोनू हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी। इसी कड़ी में सांसद इकरा हसन पीड़ित मां को लेकर लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात करने के लिए गईं हैं, ताकि मामले को पार्टी स्तर पर मजबूती से उठाया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इकरा हसन को तीन तलाक-हलाला से बचना है तो…, हिंदूवादी नेता की अभद्र टिप्पणी
ये भी पढ़ें:क्या वाजपेयी तुष्टिकरण कर रहे थे?सपा MP ने वंदे मातरम के इन शब्दों का बताया मतलब
ये भी पढ़ें:इकरा हसन से निकाह कबूल वाले राणा पर शिकंजा, गिरफ्तारी के बाद रंगदारी में केस

डीआईजी से मुलाकात के बाद जाम लगाने के विरोध में भेजे गए थे जेल

मंगलवार को सांसद इकरा हसन शामली के जसाला गांव में हुए मोनू हत्याकांड के मामले में मृतक की मां को लेकर डीआईजी अभिषेक सिंह से मिलने सहारनपुर डीआईजी ऑफिस पहुंची थीं। आरोप है कि डीआईजी कार्यालय के बाहर उनकी गाड़ी खड़ी होने के बाद पुलिस ने सड़क जाम का हवाला देते हुए कार्रवाई की और सांसद को महिला थाने ले जाया गया था और छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस कार्रवाई के विरोध में सांसद इकरा हसन देर रात तक सदर थाने में धरने पर बैठी रहीं थीं। रात करीब साढ़े नौ बजे प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त हुआ था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।