Mother set herself on fire with one and half year old child in her lap both burnt alive डेढ़ साल के बच्चे को गोद में लेकर मां ने खुद को लगाई आग, दोनों जिंदा जले, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

डेढ़ साल के बच्चे को गोद में लेकर मां ने खुद को लगाई आग, दोनों जिंदा जले, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

  • झांसी में भाईदूज पर्व पर घर में अकेली महिला ने अपने डेढ़ साल के बेटे को गोद में ले डीजल डालकर आग ली। बंद कमरे में दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। धुआं उठने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Sun, 16 March 2025 03:37 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, झांसी
share
डेढ़ साल के बच्चे को गोद में लेकर मां ने खुद को लगाई आग, दोनों जिंदा जले, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

यूपी के झांसी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां भाईदूज पर्व पर लहचूरा थाना क्षेत्र में घर में अकेली महिला ने अपने डेढ़ साल के बेटे को गोद में ले डीजल डालकर आग ली। बंद कमरे में दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। धुआं उठने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ये घटन बरुआमाफ गांव का है। जहां 23 साल की रहने वाली पूजा कुशवाहा की शादी साल 2022 में कौशल कुशवाहा से हुई थी। रविवार को सुबह वह अपने डेढ़ साल के बेटे राज के साथ अकेली थी। परिजन खेत पर गए थे। तभी रसोई में खाना बनाने गई। वहां उसने बेटे को गोद में लेकर डीजल से भरा कैन उढे़ला और आग लगा ली। जिससे दोनों जिंदा जल गए। वहीं चीखें और धुआं उठता देख लोग मदद को दौड़े। उन्होंने किसी तरह दरवाजा तोड़ कर आग बुझाई। लेकिन, पूजा और राज की मौत हो चुकी थी। सूचना पर लहचूरा थाना प्रभारी पंकज मिश्रा, सीओ लक्ष्मीकांत गौतम, उप जिलाधिकारी मऊरानीपुर अजय कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी 112 पर लोगों का बढ़ा भरोसा, होली पर आई 1 लाख से अधिक कॉल
ये भी पढ़ें:नशे में धुत युवकों ने दरोगा के साथ की बदसलूकी, पहले पीटा फिर फाड़ दी वर्दी

वहीं, मौके पर पहुंचे पूजा के पिता लखनलाल, चाचा अशोक कुशवाहा ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। उन्होंने बेटी और नाती को मारकर जिंदा जला दिया है। फिर बाहर दरवाजा बंद कर भाग गए। एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने बताया कि एक विवाहिता व उसके बच्चे की आग से जलकर मौत हो गई है। मौत कैसे हुई है इसकी जांच की जा रही है। जिस समय आग लगी उस समय घर के अन्य लोग खेत पर काम करने के लिए गए हुए थे। पुलिस ने पति और ससुराल के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।