People trust on UP 112 increased more than 1 lakh calls were received on Holi यूपी 112 पर लोगों का बढ़ा भरोसा, होली पर आई 1 लाख से अधिक कॉल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी 112 पर लोगों का बढ़ा भरोसा, होली पर आई 1 लाख से अधिक कॉल

उत्तर प्रदेश में पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर 1,34,617 कॉल्स आईं, जिनमें से 84,127 स्थानों पर पुलिस ने तत्काल मदद पहुंचाई। यूपी पुलिस का दावा है कि यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में दोगुना है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि यूपी-112 प्रणाली पर लोगों का विश्वास बढ़ा है।

Sat, 15 March 2025 11:45 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी 112 पर लोगों का बढ़ा भरोसा, होली पर आई 1 लाख से अधिक कॉल

होली के दिन मदद के लिए यूपी में एक लाख से अधिक लोगों ने कंट्रोल रूम 112 पर फ़ोन किया। इसके ज़रिए 84127 स्थानों पर मदद के लिए पहुंची। यूपी पुलिस ने इन आंकड़ों के साथ दावा किया कि नागरिकों का पुलिस पर भरोसा बढ़ा है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि यूपी-112 प्रणाली की तकनीक, अन्‍य आपात सेवाओं से इण्‍टीग्रेशन, पीआरवी की संख्‍या में बढ़ोतरी, सूचना देने वाले के नाम गोपनीय रखने से लोगो का विश्वास बढ़ा है।

पुलिस के मुताबिक 14 मार्च को होली के दिन पर 84,127 इवेंट्स दर्ज हुए और 1,34,617 कॉल आई। साल 2024 में 34,704 स्थानों पर मदद के लिए फ़ोन आए थे । ये इस साल की तुलना में बहुत कम थे।

होली का खुमार बना काल, सड़क हादसों में 9 की मौत

प्रयागराज में होली के जश्न के बीच सड़क हादसों ने 9 जिंदगियां छीन लीं। शुक्रवार और शनिवार को मिलाकर उत्तर प्रदेश में अलग-अलग दुर्घटनाओं में ये मौतें हुईं। तेज रफ्तार, लापरवाही और नशे में गाड़ी चलाने जैसी वजहों को हादसों का कारण बताया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली की रात गायब युवक की गंगा किनारे मिली लाश, परिजनो ने लगाया हत्या आरोप
ये भी पढ़ें:मथुरा में होली के दौरान बवाल, दलितों के मोहल्ले में आकर जबरन रंग लगाने पर पथराव
ये भी पढ़ें:टॉर्चर के बाद युवक ने रचाई दूसरी शादी, पति की साजिश से सन्न रह गई पहली बीवी

होली पर हिंसक घटनाओं में 12 से अधिक लोग घायल

उधर, यूपी में होली के मौके पर कई इलाकों में हुई हिंसक घटनाओं में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गये। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जबरन रंग लगाने, जाति-आधारित विवादों और शराब के नशे में झड़प की कई घटनाएं हुईं।

मथुरा जिले के जैत क्षेत्र स्थित बाटी गांव में अगड़ी जाति के लोगों और दलित समुदाय के लोगों के बीच टकराव में 10 लोग घायल हो गए। जैत थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बताया, “उच्च जाति के दो लोगों ने दलित समुदाय के लोगों पर जबरन गुलाल लगाने का प्रयास किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच झड़प हुईं। घायल आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया और मामले की जांच जारी है।”

दूसरी ओर फर्रुखाबाद जिले में दलितों पर बदमाशों द्वारा कथित तौर पर की गई गोलीबारी में एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने शनिवार को दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि शुक्रवार को कमालगंज क्षेत्र के बीबीपुर गांव में अनिल कुमार के परिवार के सदस्य होली की रस्में निभाने जा रहे थे कि तभी शिवम कटियार, सोम कटियार, जितेंद्र और पप्पू ने उन पर गोलियां चलाईं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।