Nagar Panchayat Chairman sons beat up the inspector and then tore his uniform नशे में धुत नगर पंचायत चेयरमैन के बेटों ने दरोगा के साथ की बदसलूकी, पहले पीटा फिर फाड़ दी वर्दी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

नशे में धुत नगर पंचायत चेयरमैन के बेटों ने दरोगा के साथ की बदसलूकी, पहले पीटा फिर फाड़ दी वर्दी

कौशांबी के अजुहा नगर पंचायत चेयरमैन के बेटों ने होली के त्योहार पर नशे में धुत होकर साथियों संग दरोगा की पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने दरोगा की वर्दी भी फाड़ डाली। सूचना मिलने पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।

Sat, 15 March 2025 10:26 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, कौशांबी
share
नशे में धुत नगर पंचायत चेयरमैन के बेटों ने दरोगा के साथ की बदसलूकी, पहले पीटा फिर फाड़ दी वर्दी

यूपी के कौशांबी के अजुहा नगर पंचायत चेयरमैन के बेटों ने शुक्रवार की शाम होली के त्योहार पर नशे में धुत होकर साथियों संग दरोगा की पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने दरोगा की वर्दी भी फाड़ डाली। दुस्साहसपूर्ण मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

अजुहा पुलिस चौकी में तैनात उप निरीक्षक आनंद स्वरूप प्रजापति का कहना है कि शुक्रवार की शाम वह हमराही सिपाही उदय के साथ गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि वार्ड नंबर दो में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपती घायल हो गए हैं। दरोगा का आरोप है कि हादसे की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस से घायल दंपती को अस्पताल भेजवाने लगे। तभी नगर पंचायत चेयरमैन के बेटे सत्येंद्र कुशवाहा व अभिषेक उर्फ मौनी अपने दो अन्य साथियों के साथ आ गए। यह सभी दंपति को अस्पताल भेजने के बजाए पुलिस चौकी में बैठाने का दबाव बनाने लगे। दरोगा ने इनकार किया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। वर्दी फाड़ डाली। सिपाही उदय से भी अभद्रता की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मथुरा में होली के दौरान बवाल, दलितों के मोहल्ले में आकर जबरन रंग लगाने पर पथराव
ये भी पढ़ें:पहले गला घोंटा फिर शव के टुकड़े कर नदी में फेंका, पीलीभीत में किशोर की हत्या

आरोप है कि इस दौरान कस्बा का रहने वाला उत्कर्ष केसरवानी वीडियो बनाने लगा तो हमलावरों ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और उसकी पिटाई की। अतिरिक्त फोर्स पहुंचने से पहले ही आरोपी सभी को धमकाते हुए फरार हो गए। घायल दरोगा को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि दरोगा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कराया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।