mother committed suicide after poisoning her 7 year old son 7 साल के बेटे को जहर देकर मां ने की खुदकुशी, 8 महीने पहले पति की हुई थी मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

7 साल के बेटे को जहर देकर मां ने की खुदकुशी, 8 महीने पहले पति की हुई थी मौत

बिजनौर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर पहले अपने सात वर्षीय बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाया और फिर खुद भी जहर खाकर जान दे दी। महिला की मौत हो गई है, जबकि बेटा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

Sun, 9 Nov 2025 08:08 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, बिजनौर
share
7 साल के बेटे को जहर देकर मां ने की खुदकुशी, 8 महीने पहले पति की हुई थी मौत

यूपी के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते पहले सात साल के बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाया और फिर खुद जहर खाकर जान दे दी। हालांकि, बेटे की गंभीर हालत बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक आठ महीने पहले ही महिला के पति की मौत हुई थी।

ये मामला मंडावर क्षेत्र के मोंहडिया गांव का है। जहां 25 साल की लक्ष्मी ने रविवार सुबह ससुराल में कहासुनी के बाद अपने सात वर्षीय बेटे वासु को जहरीला पदार्थ खिला दिया। उसके बाद खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मंडावर थानाध्यक्ष सुमित राठी ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान लक्ष्मी की मौत हो गई है, जबकि वासु की हालत गंभीर बनी हुई। घटना से गांव में शोक व्याप्त हो गया।

इस मामले में एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला ने बेटे संग पारिवारिक विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाया है। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई है। परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मां ने ही मेरे पिता को मारा; बेटों की गवाही से महिला समेत तीन को उम्रकैद की सजा
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान न बनता तो हम भी होते पीएम दावेदार: सपा MLA

झांसी में युवक ने प्रेमिका को गोली मारकर आत्महत्या की

उधर, झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में विश्वविद्यालय रोड पर रविवार की दोपहर एक युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के सीने में गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली। विश्वविद्यालय की इस छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना का कारण निजी संबंधों को लेकर विवाद बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना से पूर्व दोनों के बीच विवाद होते देखा गया था। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि आज दोपहर विश्वविद्यालय रोड स्थित ओम डेरी के पास तालाबपुरा ललितपुर निवासी मनीष साहू (25) ने आपसी संबंधों में विवाद के चलते अपनी साथी और विश्वविद्यालय से एमबीए कर रही कृतिका चौबे (24) के सीने में गोली मार दी और इसके तुरंत बाद अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।