Mother and 9 month old son died after being burnt in a house fire घर में लगी आग से झुलसकर मां और 9 महीने के बेटे की मौत, मायके वालों ने लगाया जिंदा जलाने का आरोप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

घर में लगी आग से झुलसकर मां और 9 महीने के बेटे की मौत, मायके वालों ने लगाया जिंदा जलाने का आरोप

बांदा में एक घर में लगी आग से झुलसकर 24 साल की महिला और उसके 9 महीने के बेटे की मौत हो गई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मां-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मायके वालों ने जिंदा जलाने का आरोप लगाया।

Mon, 9 June 2025 06:29 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बांदा
share
घर में लगी आग से झुलसकर मां और 9 महीने के बेटे की मौत, मायके वालों ने लगाया जिंदा जलाने का आरोप

यूपी के बांदा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां रविवार देर रात एक घर में लगी आग से झुलसकर 24 साल की महिला और उसके 9 महीने के बेटे की मौत हो गई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मां-बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, मायके वालों ने जिंदा जलाने का आरोप लगाया।

ये घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के दविन नगर मोहल्ले का है। पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) कृष्णकांत त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के देविन नगर मुहल्ले में रविवार की रात एक घर में अचानक आग लग गई, जिसमें झुलसकर अनु उर्फ अनीता (24) और उसके नौ माह के बेटे पार्थ की मौत हो गई। मां-बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

वहीं, मृतका के मायके वालों ने बताया कि ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये की मांग करते थे। न देने पर उसे प्रताड़ित करते थे। तीन माह पहले दो किस्तों में एक लाख रुपये दिए गए थे। दोबारा फिर से एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मृतका के पिता ने जमीन उसके नाम नहीं कराई तो ससुराली जनों ने दोनों को जिंदा जलाकर मार डाला। वहीं, बताया जा रहा है कि घटना की रात सिर्फ सास घर में मौजूद थी। ससुर की बहुत पहले मौत हो चुकी है। मृतका का पति परदेस में है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कमर में पिस्टल, भोजपुरी गाने पर डांस...दारोगा व हेड कांस्टेबल ने जमकर लगाए ठुमके
ये भी पढ़ें:संभल के मस्जिद पर चला बुलडोजर, मुस्लिम समुदाय ने खुद ही अवैध हिस्से को गिराया

सीओ ने बताया किमहिला की शादी तीन साल पहले हुई थी। ससुर की कुछ साल पहले मौत हो चुकी थी और हादसे के वक्त महिला का पति शिवम परदेश (बाहर) में था। घर में सास, जान गंवाने वाली महिला और उसका मासूम बेटा था। महिला के मायके के लोगों ने दहेज के लिए जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जिसकी जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।