Inspector and head constable dance on Bhojpuri song with pistol video viral कमर में पिस्टल, भोजपुरी गाने पर डांस...दारोगा व हेड कांस्टेबल के ठुमके लगाने का वीडियो वायरल; एसपी ने लिया एक्शन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कमर में पिस्टल, भोजपुरी गाने पर डांस...दारोगा व हेड कांस्टेबल के ठुमके लगाने का वीडियो वायरल; एसपी ने लिया एक्शन

देवरिया में तैनात एक दारोगा व हेड कांस्टेबल का भोजपुरी गाने पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वर्दी में पिस्टल लगाकर डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने इसका संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

Mon, 9 June 2025 04:39 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, देवरिया
share
कमर में पिस्टल, भोजपुरी गाने पर डांस...दारोगा व हेड कांस्टेबल के ठुमके लगाने का वीडियो वायरल; एसपी ने लिया एक्शन

यूपी के देवरिया के एकौना थाने में तैनात एक दारोगा व हेड कांस्टेबल का भोजपुरी गाने पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वर्दी में पिस्टल लगाकर डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी विक्रांत वीर ने इसे संज्ञान में लेते हुए सीओ रुद्रपुर को जांच सौंपी। रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया। इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है।

सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में वर्दी में एक दारोगा व हेड कांस्टेबल नृत्य कर रहे हैं। यह वीडियो एकौना थाना क्षेत्र के पचलड़ी में जुलाई 2024 में आयोजित एक जन्मदिन पार्टी का बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा दीवान पहले से ही लाइन हाजिर है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सीओ हरिराम यादव इस प्रकरण की जांच कर रहे हैं। एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि वीडियो 2024 का बताया जा रहा है। फिलहाल जांच सीओ रुद्रपुर को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संभल के मस्जिद पर चला बुलडोजर, मुस्लिम समुदाय ने खुद ही अवैध हिस्से को गिराया
ये भी पढ़ें:सात फेरों से पहले आशिक संग भागी दुल्हन, परिजनों ने छोटी बहन की करा दी शादी

एसपी ने दारोगा को किया लाइन हाजिर

एकौना थाने में तैनात दारोगा व हेड कांस्टेबल का भोजपुरी गाने पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मामले में एसपी विक्रांत वीर ने देर रात दारोगा आहूत यादव को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव पहले से ही लाइन हाजिर है।

सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में वर्दी में एक दारोगा व हेड कांस्टेबल डांस कर रहे हैं। यह वीडियो एकौना थाना क्षेत्र के पचलड़ी में जुलाई 2024 में आयोजित एक जन्मदिन पार्टी का बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा दीवान पहले से ही लाइन हाजिर है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सीओ हरिराम यादव ने इस प्रकरण की जांच की। देर रात को सीओ ने अपनी रिपोर्ट एसपी को दी, रात को 12 बजे एसपी विक्रांत वीर ने दारोगा आहूत यादव को लाइन हाजिर कर दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।