Muslim community demolished the mosque with bulldozer in Sambhal संभल के मस्जिद पर चला बुलडोजर, नोटिस मिलने के बाद मुस्लिम समुदाय ने खुद ही अवैध हिस्से को गिराया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

संभल के मस्जिद पर चला बुलडोजर, नोटिस मिलने के बाद मुस्लिम समुदाय ने खुद ही अवैध हिस्से को गिराया

संभल में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्यवाही के तहत सोमवार को एक मस्जिद पर कमेटी ने स्वयं बुलडोजर चलाया। यह कार्यवाही पहले से दी गई नोटिस के आधार पर की गई। प्रशासन ने मंदिर का आंशिक हिस्सा भी हटाने की पुष्टि की है।

Mon, 9 June 2025 03:45 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, संभल
share
संभल के मस्जिद पर चला बुलडोजर, नोटिस मिलने के बाद मुस्लिम समुदाय ने खुद ही अवैध हिस्से को गिराया

यूपी के संभल में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्यवाही के तहत सोमवार को हयातनगर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे स्थित एक मस्जिद पर कमेटी ने स्वयं बुलडोजर चलाया। यह कार्यवाही पहले से दी गई नोटिस के आधार पर की गई। प्रशासन ने मंदिर का आंशिक हिस्सा भी हटाने की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, हयातनगर में सड़क किनारे बनी मस्जिद और मंदिर दोनों ही अतिक्रमण की जद में थे। मई माह में एसडीएम वंदना मिश्रा ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया था। तय समय सीमा बीतने के बाद सोमवार को प्रशासन ने एक्शन लेते हुए मस्जिद पर जेसीबी चलवा दी। मंदिर का आंशिक हिस्सा भी जल्द हटाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान मस्जिद कमेटी ने प्रशासन पर गलत नापजोख का आरोप लगाया और कार्यवाही को एकतरफा बताया।

मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए, जिससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी रही, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया। तहसीलदार धीरेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अल्लाह के नाम पर खुद की दे दी कुर्बानी, बकरीद पर अधेड़ ने गला रेता
ये भी पढ़ें:हनुमान भक्त नौशाद का गजब कारनामा, चारपाई लेकर टावर पर चढ़ा

कब्रिस्तान पर भी चला बुलडोजर

इससे पहले जिले के चंदौसी में उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में मुरादाबाद मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित कब्रिस्तान पर 4 जून की रात बुलडोजर से कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया गया। चंदौसी के उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि करीब छह महीने पहले अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया गया था और उसमें पाया गया था कि कब्रिस्तान की चहारदीवारी 10 मीटर आगे बढ़ी हुई है।

एसडीएम के मुताबिक, उस समय कब्रिस्तान प्रबंधन ने उसे खुद ही हटा लिया था तथा उस समय यह सहमति बनी थी कि अन्य जो भी अतिक्रमण है उसे भी हटाया जाएगा। कब्रिस्तान के बगल से सड़क का निर्माण कराया जाना है और इस सड़क पर जो अवरोध रह गया है उसे हटाया जा रहा है। यहां पर रेलवे क्रॉसिंग है इसलिए दिन में वाहनों के आवागमन के चलते काम करना मुश्किल है, लिहाज़ा यहां रात में अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है। एक तरफ की 10 मीटर और दूसरी ओर की करीब सात मीटर चहारदीवारी अतिक्रमण करके बनायी गयी थी जिसे पहले हटा दिया गया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।