Rising Night Temperatures Record Heat Hits Moradabad in Baisakh बैसाख की गर्मी:आंधी-बूंदाबांदी के बीच शुक्रवार की रात सबसे गर्म रही, Moradabad Hindi News - Hindustan
More

बैसाख की गर्मी:आंधी-बूंदाबांदी के बीच शुक्रवार की रात सबसे गर्म रही

Moradabad News - मुरादाबाद में शनिवार को रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज, जोकि गर्मी के मौजूदा सीजन में अब तक सबसे ज्यादा

Sat, 18 April 2026 12:53 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share
बैसाख की गर्मी:आंधी-बूंदाबांदी के बीच शुक्रवार की रात सबसे गर्म रही

बैसाख के महीने में अब न केवल दिन के समय गर्मी का पारा ऊपर चढ़ रहा है, बल्कि रात में भी गर्माहट बहुत तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार की रात इस सीजन में सबसे अधिक गर्म रही। रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि गर्मी का सीजन शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे अधिक तापमान है। रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। इससे पिछली रात को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। तेजी से बढ़ती गर्मी के सिलसिले में यह बात खास रही कि शुक्रवार देर शाम से आधी रात के बाद तक धूल भरी आंधी लगातार चली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: बांदा में 45.4 डिग्री तापमान से बरसी आग, पश्चिम यूपी में आंधी-बारिश ने दिलाई राहत

आंधी के साथ ही बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी हुई। आंधी और बूंदाबांदी के बीच भी रात के समय गर्मी काफी अधिक बढ़ी दर्ज की गई। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक दो दिन के बाद मुरादाबाद में दिन का अधिकतम तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।