Bihar Weather today thunderstorm in supaul araria heat in several district Bihar Weather: बिहार में मई से पहले ही लू का कहर, पछुआ हवाएं बनीं मुसीबत; आगे कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में मई से पहले ही लू का कहर, पछुआ हवाएं बनीं मुसीबत; आगे कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं की वजह से मई के पहले ही लू चलने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार के तापमान में कम बढ़ोतरी होगी। वहीं, दक्षिण-पश्चिम भाग के छह जिलों का तापमान 42 से 45 डिग्री के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

Sun, 19 April 2026 09:34 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में मई से पहले ही लू का कहर, पछुआ हवाएं बनीं मुसीबत; आगे कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: अप्रैल के महीने में बिहार के अलग-अलग जिलों में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। सुबह 9 बजे के बाद से ही धूप निकल रही है और दोपहर होते-होते तापमान काफी ऊपर चला जा रहा है जिससे लोगों को चुभती-जलती गर्मी का एहसास हो रहा है। पछुआ हवा का प्रवाह बढ़ने से राज्य के तापमान में रविवार से क्रमिक वृद्धि होगी। इस कारण लोगों को दिन में भीषण गर्मी का अहसास होगा। शनिवार को राज्य का औसत अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सात शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं की वजह से मई के पहले ही लू चलने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार के तापमान में कम बढ़ोतरी होगी।

वहीं, दक्षिण-पश्चिम भाग के छह जिलों का तापमान 42 से 45 डिग्री के बीच रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि 22-23 अप्रैल को उत्तर बिहार का तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। आसमान साफ रहने के कारण सुबह से ही लोगों को गर्मी का अहसास होगा, जबकि दोपहर तक सूरज के तल्ख तेवर होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस डेहरी और सबसे कम तापमान 23.7 डिग्री छपरा में दर्ज किया गया। वहीं राज्य का अधिकतम तापमान 33.1 से 42.2 और न्यूनतम तापमान 23.7 से 28.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। रविवार को जहां 35 जिलों में गर्मी का सामना करना होगा तो अररिया, किशनगंज और सुपौल के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ ही आंधी-बारिश का येलो अलर्ट है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में आर्केस्ट्रा की नाबालिग डांसर से रेप, हुई प्रेग्नेंट; केस दर्ज
ये भी पढ़ें:बेटे को बचाने के लिए पिता ने बहू की लाश छिपाया, बिहार में 'दृश्यम' जैसा कांड

एक-दो दिनों में पटनामें भी गर्मी सताएगी

पटना के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिस कारण एक-दो दिनों में राजधानी का तापमान भी 40 सेल्सियस के पार पहुंच जाएगा। शनिवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में 2.8 और न्यूनतम तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। पटना का अधिकतम तापमान 39.6 और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया।

गयाजी जिले में कैसा मौसम

गयाजी जिले में दो दिन उमस वाली गर्मी के बाद एक बार फिर गर्म पछुआ सताने लगी है। मौसम का तेवर काफी तल्ख होता जा रहा है। शनिवार की सुबह से तीखी धूप निकली जो दिनभर बनी रही। मौसम साफ रहने और धूप के कारण शनिवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म रहा। अधिकतम पारा सामान्य से दो डिग्री अधिक ऊपर चला गया। शनिवार को सूबे में 42.2 डिग्री पर डेहरी सबसे अधिक गर्म रहा। 42.1 डिग्री पर कैमूर गर्म रहा।

मौसम विशेषज्ञ एस के पटेल ने बताया कि एक बार फिर पछुआ चलने लगी है। मौसम ड्राई हो गया है। नमी की मात्रा घटकर 30 फीसदी तक आ गयी है। इस कारण शनिवार को गर्म हवा ने काफी परेशान किया। बताया कि अगले दो-तीन दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री या उसके पार चल जाने का अनुमान है। बादल या बारिश की संभावना नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संसद भवन और राम मंदिर उड़ाने की साजिश, बिहार के सोहेल का कट्टरपंथियों से लिंक
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।