ग्राम सादिकपुर रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
Moradabad News - केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सादिकपुर गांव में जनकल्याण जन जागरूकता अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। भाजपा नेताओं ने सरकार की योजनाओं को सरलता से जनता तक पहुँचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनकल्याण जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार रात्रि सादिकपुर गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी दीपेंद्र कुमार (असिस्टेंट कमिश्नर, उद्योग विभाग) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे। चौपाल में अधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया। इस दौरान स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बाल विकास, शिक्षा, आपूर्ति, राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं भाजपा नेता सुरेश सैनी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी, मंडल अध्यक्ष पारस शर्मा तथा भाजपा नेता रवि पासी भी मौजूद रहे।इस अवसर पर सुरेश सैनी ने कहा कि सरकार की सभी जनहितकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक सरल एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे शासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। चौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा उठाई गई कई समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन भी संबंधित अधिकारियों ने दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन