Peace Committee Meeting Held in Kundarki for Muharram Celebrations कुंदरकी में मोहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, Moradabad Hindi News - Hindustan
More

कुंदरकी में मोहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

Moradabad News - कुंदरकी में मोहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और अधिकारियों ने त्योहार से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बिजली, सड़क और सफाई पर ध्यान केंद्रित किया गया। प्रशासन ने ताजियों की ऊंचाई और जुलूसों के मार्ग पर नियम पालन की अपील की।

Tue, 16 June 2026 10:31 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share
कुंदरकी में मोहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

आगामी मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कुंदरकी परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर त्योहार से संबंधित व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बैठक में बिजली, सड़क और सफाई व्यवस्था के मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया, जबकि नगर पंचायत से साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि मोहर्रम के दौरान सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंदरकी में मोहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

उन्होंने निर्देश दिए कि ताजियों की ऊंचाई 12 फुट से अधिक न रखी जाए तथा जुलूस निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएं, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न उत्पन्न हो। बैठक में हाफिज शेर अली, हाफिज इंतजार, मोहम्मद उमर उर्फ कपूर, अरबाज जैदी, मोहम्मद ओवैस, शोएब साबरी, मेहंदी हसन, अख्तर राजा, ताहिर खान, रफीक अहमद, मोहम्मद शमीम खान, जेई जयवीर सिंह, फैजी हुसैन, ग्राम प्रधान दिलशाद हुसैन, मंडल महामंत्री अरविंद ठाकुर, मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप, हाजी मजलूम पाशा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहर्रम जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तिलौथू में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक,दिए कई निर्देश

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।