तिलौथू में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक,दिए कई निर्देश
डेहरी, एक संवाददाता। और निर्धारित नियमों का पालन करें। तिलौथू थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के

डेहरी, एक संवाददाता। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से तिलौथू प्रखंड सभागार में तिलौथू एवं अमझोर थाना की संयुक्त शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश कुमार दास ने की।
ताजिया जुलूस और अखाड़ा जुलूस की अनुमति
बैठक में ताजिया जुलूस और अखाड़ा जुलूस को लेकर लाइसेंस लेने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई तथा पुलिस एवं प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी आयोजक समय पर आवश्यक अनुमति प्राप्त करें और निर्धारित नियमों का पालन करें। तिलौथू थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जुलूस और अखाड़ा कार्यक्रमों की लाइव वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
सुरक्षा एवं पुलिस बल की तैनाती
साथ ही एहतियातन निरोधात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि किसी भी प्रकार के डीजे के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। साथ ही अफवाह या किसी विवादित स्थिति की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को देने की अपील की गई, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक के दौरान सरैया, तिलौथू, केरपा, चुरेसर और कोडर के खलीफा प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के जुलूस एवं कार्यक्रमों की सूची अधिकारियों को सौंपी। बैठक में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गौतम कुमार, अमझोर थानाध्यक्ष अमित कुमार, जोखन पासवान, मारूफ अख्तर, गुड्डू खान, आलमगीर कुरैशी, रामबचन सिंह, नदीम खान आदि थे。
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन