भाजपा विधायकों ने कहा हमारे पास सिर्फ एक गाड़ी, महानगर अध्यक्ष आटो से गए
Moradabad News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद मुरादाबाद में भाजपा नेताओं ने निजी वाहन की जगह सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का निर्णय लिया। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हफ्ते में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। विधायक रितेश गुप्ता और रामवीर सिंह ने भी एक ही वाहन का उपयोग करने की बात कही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद मुरादाबाद में भाजपा महानगर अध्यक्ष आटो से भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा के विधायकों ने कहा कि उनके पास सिर्फ एक कार है जिससे चलते हैं काफिला नहीं है। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने महानगर में पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से अपील की है कि सभी लोग हफ्ते में एक दिन निजी वाहन की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि पीएम की अपील ईंधन बचाने के लिए जरूरी है। इसका अनुपालन मैं एक तरह से पहले से ही कर ही रहा हूं। मैं तो सिर्फ एक ही स्कार्पियो से चलता हूं।
मैं काफिले के साथ नहीं चलता। पब्लिक के कार्यों के लिए उनके साथ ही चल देता हूं। एक ही वाहन का इस्तेमाल करता हूं। जरूरत पड़ी तो शहर में आवागमन में स्कूटी का भी इस्तेमाल करूंगा। वहीं कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र काफी बड़ा है। मैं जनता के कार्यों के लिए अपने क्षेत्र के दौरे में सिर्फ एक वाहन का इस्तेमाल करता हूं। मैं कई वाहन लेकर नहीं चलता हूं। प्रधानमंत्री की अपील ईंधन बचाने की स्वागत योग्य है मैं अनावश्यक वाहन का प्रयोग न कर उनके आदेश का पालन कर रहा हूं। सभी जगह समय से पहुंचने के लिए एक वाहन का ही इस्तेाल करूंगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन