Molestation with girl in Lakhimpur Kheri bulldozer ran on accused shop after arrest मासूम से छेड़छाड़ पर बवाल, गिरफ्तारी के साथ आरोपी की दुकान पर गरजा बुलडोजर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मासूम से छेड़छाड़ पर बवाल, गिरफ्तारी के साथ आरोपी की दुकान पर गरजा बुलडोजर

यूपी में लखीमपुर खीरी के पलिया में एक मासूम बच्ची के साथ हुई छेड़छाड़ के बाद प्रशासन ने 'न्याय' का ऐसा मॉडल पेश किया जिससे अपराधी कांप उठे। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ-साथ उसकी दुकान पर बुलडोजर चला दिया गया।

Tue, 17 Feb 2026 08:49 PMYogesh Yadav पलियाकलां (खीरी) संवाददाता
share
मासूम से छेड़छाड़ पर बवाल, गिरफ्तारी के साथ आरोपी की दुकान पर गरजा बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के पलिया कस्बे में एक आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई शर्मनाक हरकत ने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया। एक समुदाय विशेष के युवक द्वारा मासूम के साथ की गई छेड़छाड़ की घटना जैसे ही सार्वजनिक हुई, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते कोतवाली पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति का असर यहां भी देखने को मिला। पुलिस ने न केवल तत्परता दिखाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा, बल्कि महज कुछ ही घंटों के भीतर उसके अवैध ठिकाने पर बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया।

हेयर सैलून में मासूम को बनाया निशाना

घटनाक्रम के अनुसार, पलिया कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी आठ साल की मासूम बेटी घर के बाहर थी। आरोप है कि वहीं पास में हेयर सैलून चलाने वाले सद्दाम नामक युवक ने मासूम को बहला-फुसलाकर अपनी दुकान के अंदर बुलाया। दुकान के भीतर सद्दाम ने मासूम के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ शुरू कर दी। डरी-सहमी बच्ची किसी तरह वहां से बचकर निकली और घर पहुंचकर अपनी मां को रोते हुए आपबीती सुनाई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सद्दाम को जब अहसास हुआ कि मामला बढ़ सकता है, तो वह आनन-फानन में दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नर्सरी की छात्रा से आठ दिनों तक नाबालिगों ने की गैंगरेप, हालत बिगड़ने पर खुलासा

कोतवाली पर प्रदर्शन और संगठनों का आक्रोश

बच्ची के साथ हुई इस घिनौनी हरकत की जानकारी जैसे ही स्थानीय व्यापार मंडल और विभिन्न हिंदू संगठनों को मिली, कस्बे में उबाल आ गया। सोमवार रात को बड़ी संख्या में लोग पीड़ित मां के साथ कोतवाली पहुंचे और घेराव कर दिया। भीड़ के आक्रोश और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस विभाग के आला अधिकारी सक्रिय हो गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सद्दाम के खिलाफ दुष्कर्म (रेप) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और टीमों को रवाना कर उसे कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आजमगढ़ दंगे में 12 दोषियों को उम्रकैद, शिया-सुन्नी संघर्ष में 27 साल बाद फैसला
ये भी पढ़ें:वाराणसी में बड़ा हादसा टला, टक्कर के बाद गंगा में समाई नाव,पर्यटकों को बचाया गया

गिरफ्तारी के बाद गरजा बुलडोजर

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी सद्दाम जिस जगह पर अपना खोखा (दुकान) चला रहा था, वह सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके रखा गया था। प्रशासन ने बिना समय गंवाए मौके पर बुलडोजर मंगवाया और देखते ही देखते आरोपी के अवैध सैलून को मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया। इंस्पेक्टर पंकज त्रिपाठी ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अब पुलिस की हिरासत में है और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिमाकत न कर सके।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।