Mobile numbers of all lekhpal of five tehsils of Lucknow have been released online, bringing relief to people यूपी के इस जिले की पांचों तहसीलों के सभी लेखपालों के मोबाइल नंबर ऑनलाइन जारी, लोगों के लिए राहत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस जिले की पांचों तहसीलों के सभी लेखपालों के मोबाइल नंबर ऑनलाइन जारी, लोगों के लिए राहत

यूपी के लखनऊ की पांचों तहसीलों के सभी लेखपालों के मोबाइल नंबर ऑनलाइन जारी हो गए हैं।अब अपने जरूरी सरकारी कामों के लिए लोगों को लेखपालों को ढूंढने या तहसीलों के चक्कर काट कर परेशान नहीं होना पड़ेगा।

Tue, 26 May 2026 06:17 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के इस जिले की पांचों तहसीलों के सभी लेखपालों के मोबाइल नंबर ऑनलाइन जारी, लोगों के लिए राहत

UP News: राजधानी लखनऊ की पांचों तहसीलों के छात्रों, किसानों, ग्रामीणों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। अब अपने जरूरी सरकारी कामों के लिए लोगों को लेखपालों को ढूंढने या तहसीलों के चक्कर काट कर परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिले की सभी पांच तहसीलों के लेखपालों के नाम, उनकी ग्रामसभा और उनके चालू मोबाइल नंबर आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिए गए हैं। इससे जरूरतमंद अपने क्षेत्र के लेखपाल को सीधे कर सकेंगे। लेखपाल से जो भी जरूरी जानकारी है ले सकेंगे।

प्रशासन का यह फैसला सीधे तौर पर आम जनता से जुड़ा है, क्योंकि ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में लेखपाल सरकारी तंत्र की सबसे पहली और महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। लेखपालों के जिम्मे जनता के कई ऐसे अनिवार्य कार्य होते हैं, जिनके बिना आम आदमी का काम रुक जाता है। एडमिशन, स्कॉलरशिप (वजीफा) और सरकारी नौकरियों के आवेदन के लिए सबसे जरूरी आय, जाति, मूल निवास और चरित्र प्रमाण पत्र की शुरुआती जांच और रिपोर्ट लगाने का जिम्मा लेखपाल का ही होता है। इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि, दैवीय आपदा या फसल मुआवजे का सत्यापन, ग्रामीण आवास योजना की पात्रता की जांच और सबसे संवेदनशील काम यानी जमीन की नाप (पैमाइश) व भूमि विवादों को सुलझाना लेखपाल के ही अधिकार क्षेत्र में आता है।

एक क्लिक पर घर बैठे मिलेगा नंबर

अब तक ग्रामीणों और छात्रों की सबसे बड़ी शिकायत यह होती थी कि काम के वक्त लेखपाल क्षेत्र में नहीं मिलते या उनका नंबर नहीं मिल पाता। अब इस समस्या को खत्म करते हुए जिलाधिकारी ने पोर्टल लाइव कर दिया है। लोग अपने मोबाइल या कंप्यूटर से https://lucknowbhulekh.in/MasterData/LekhpalByTehsil लिंक पर जाकर अपनी तहसील और गांव चुनकर संबंधित लेखपाल का नाम और नंबर देख सकते हैं। इसके बाद लेखपाल के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। ऐसे में लोगों को चक्कर नहीं कटना पड़ेगा और एक कॉल पर सीधे अपने क्षेत्र के लेखपाल से जुड़ सकेंगे। जिसे भी लेखपाल से जो भी जानकारी चाहिए होगा वो जानकारी पा सकेगा। ऐसे में अब लोगों के समय की बचत होगी। लोगों को दफ्तर-दफ्तर लेखपाल को खोजना नहीं पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट, पिछड़ा वर्ग आयोग ने बताया कब तक दे पाएगा रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:413 करोड़ की दी सौगात, योगी बोले- कोई करोड़ों की कार से गमला चोरी करने आता है..
ये भी पढ़ें:UP के एक जिले में बड़ा अभियान शुरू, मकान-प्लॉट मालिकों के लिए ये काम अनिवार्य

किस तहसील में कितने लेखपाल

फिलहाल जिला प्रशासन ने लखनऊ की सभी पांचों तहसीलों का डेटा ऑनलाइन किया गया है। इसमें मोहनलालगंज तहसील की सबसे ज्यादा 230, बीकेटी (बख्शी का तालाब) की 220, सदर तहसील की 191, मलिहाबाद की 188 और सरोजनीनगर तहसील की 132 ग्राम सभाओं के लेखपालों का ब्योरा मोबाइल नंबर के साथ फीड कर दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।