मोहर्रम में ताजिया की ऊंचाई रखें कम
Mirzapur News - मिर्जापुर में पुलिस अधिकारियों ने मोहर्रम को सफल बनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक की। ताजिया की ऊंचाई 15 फीट से अधिक न रखने और बिना अस्त्र-शस्त्र के जुलूस निकालने के निर्देश दिए गए। ताजियादारों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया गया।

मिर्जापुर। मोहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्रीय थाने में सोमवार को पीस कमेटी की बैठक ली। कहाकि ताजिया की ऊंचाई कम रखें। जिससे किसी प्रकार का कोई हादसा न हो सकें। चुनार कोतवाली में आयोजित बैठक में सीओ चुनार मंजरी राव ने कहाकि मुहर्रम परंपरागत तरीके से मनाएं। कोई प्रकार की नई परंपरा शुरू न की जाए। शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जुलूस में किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।
ताजिया के लिए निर्देश
साथ ही ताजियादारों को निर्देश दिया कि ताजिया की ऊंचाई 15 फीट से अधिक न हो। कोतवाल विजय शंकर सिंह पटेल ने पांचवीं, आठवीं और नौवीं मुहर्रम के जुलूस की जानकारी लेते हुए ताजियादारों की समस्याएं सुनीं। ताजियादारों ने सड़क के ऊपर लगे बैनर और तिरपाल हटवाने, झूलते विद्युत तारों को दुरुस्त कराने, त्योहार के दौरान सड़कों पर सूअर के विचरण पर रोक लगाने की मांग की। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वहीं अहरौरा में थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने कहाकि आठ फीट ऊंची ताजिया बनाएं। जिससे ताजिया उठाने के समय कोई समस्या उत्पन्न न हो। इस दौरान चौकी प्रभारी नगर आशीष कुमार सिंह, इमिलियाचट्टी चौकी प्रभारी सुनील कुमार, महेन्द्र कुमार, अफसर अंसारी, हाफिज रौशन, समसुद्दीन, इलियास एजाज अहमद आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन