minor girl forcibly taken into truck by driver gagged raped on roadside नाबालिग लड़की का मुंह दबाकर जबरन ट्रक में ले गया ड्राइवर, सड़क किनारे रेप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

नाबालिग लड़की का मुंह दबाकर जबरन ट्रक में ले गया ड्राइवर, सड़क किनारे रेप

पीड़ित लड़की की मां के मुताबिक 13 साल की उनकी बेटी सोमवार की रात 10 बजे गांव के पास नित्य क्रिया के लिए जा रही थी। गांव का रहने वाला ट्रक ड्राइवर फिरोज रोड के किनारे ट्रक खड़ा करता था। उस दिन भी ट्रक उसी स्थान पर खड़ा किया था। मौका देखकर उसने किशोरी का मुंह दबाकर उसे जबरन ट्रक में उठा ले गया।

Wed, 24 Sep 2025 06:18 AMAjay Singh संवाददाता, संतकबीरनगर
share
नाबालिग लड़की का मुंह दबाकर जबरन ट्रक में ले गया ड्राइवर, सड़क किनारे रेप

Rape in Truck: यूपी के संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की को सोमवार की रात ट्रक में ले जाकर ड्राइवर ने दुष्कर्म किया। हैवानियत से किशोरी ट्रक में ही बेहोश हो गई थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सों एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

पीड़ित लड़की की मां का आरोप है कि उसकी 13 वर्षीय बेटी सोमवार की रात 10 बजे गांव के पास नित्य क्रिया के लिए जा रही थी। गांव का रहने वाला ट्रक ड्राइवर फिरोज आए दिन उसके और पड़ोसी के घर के सामने पिच रोड के किनारे ट्रक खड़ा करता था। उस दिन भी ट्रक उसी स्थान पर खड़ा किया था। मौका देखकर उसने किशोरी का मुंह दबाकर उसे जबरन ट्रक में उठा ले गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरी बेटी के साथ रेप कर मार डाला, बच्ची की लाश मिलने के बाद रो-रोकर बोला पिता

आरोप है कि वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह बेहोश हो गई। बेटी के वापस न आने पर उसने खोजबीन शुरू की तो वह ट्रक में बेसुध हाल मिली। डायल 112 नंबर पर और स्थानीय चौकी पर सूचना देने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची। होश में आने पर बेटी ने आपबीती बताई। कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। महिला आरक्षी की देखरेख में पीड़ित किशोरी को मेडिकल जांच को भेजा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक साल तक लड़की से रेप करता रहा इमाम, प्रेग्नेंट होने पर घरवालों के उड़ गए होश

कॉलेज में छात्रा से छेड़खानी, तेजाब फेंकने की धमकी

वहीं, महराजगंज नगर क्षेत्र के एक पीजी कॉलेज में मंगलवार को छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट कर तेजाब फेंकने की धमकी का मामला सामने आया है। प्राचार्य की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि महराजगंज शहर के एक पीजी कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मंगलवार को क्लास खत्म कर बाहर निकल रही थी, तभी मनबढ़ युवक अमीरुद्दीन ने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को तमाचा जड़ दिया और तेजाब फेंकने की धमकी दी। छात्रों के शोर मचाने से आरोपी भाग निकला। प्राचार्य की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और जानलेवा धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।