imam raped girl for a year family shocked when she became pregnant एक साल तक लड़की से रेप करता रहा इमाम, प्रेग्नेंट होने पर घरवालों के उड़ गए होश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एक साल तक लड़की से रेप करता रहा इमाम, प्रेग्नेंट होने पर घरवालों के उड़ गए होश

युवती के पिता का कहना है कि उनकी बेटी गांव के ही समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल पर सफाई करने जाती थी। आरोप है कि इमाम पिछले एक साल से उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसने युवती के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए थे, जिन्हें सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर वह शोषण कर रहा था।

Wed, 17 Sep 2025 10:41 AMAjay Singh संवाददाता, बरेली
share
एक साल तक लड़की से रेप करता रहा इमाम, प्रेग्नेंट होने पर घरवालों के उड़ गए होश

यूपी के बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में रामपुर निवासी इमाम युवती से एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। युवती के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। सच्चाई का पता चलने पर घरवालों के होश उड़ गए। वे सब हतप्रभ रह गए। इसके बाद उन्होंने इस घटना की शिकायत पुलिस से करने का फैसला किया। पिता ने थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी इमाम की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही समय में उसे राजपुरा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

युवती के पिता के मुताबिक उनकी बेटी गांव के ही समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल पर सफाई करने जाती थी। आरोप है कि इमाम पिछले एक साल से उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसने युवती के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए थे, जिन्हें सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर वह शोषण कर रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजली विभाग के जेई पर विधवा के शोषण का आरोप, दर्ज हुआ रेप और धमकी का केस

युवती जब सात महीने की गर्भवती हो गई तो घरवालों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने सोमवार रात युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी इमाम मौलाना इरशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इरशाद रामपुर जनपद के खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव एरो का रहने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:70 साल के बुजुर्ग ने दोस्त की 14 साल बेटी से किया रेप, लड़की प्रेग्नेंट

महीनों डरी-सहमी सब कुछ सहती रही

रेप की शिकार युवती धार्मिक स्थल पर सफाई करने जाती थी। इमाम ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करता रहा। डरी-सहमी लड़की महीनों चुप रहकर सब कुछ सहती रही। इस दौरान इमाम लगातार उसका शोषण करता रहा। घरवालों को इस बारे में कानों कान खबर नहीं हुई। वे आगे भी अनजान ही रहते। युवती प्रेग्नेंट न होती और घटना की सच्चाई सामने नहीं आई होती तो युवती का शोषण जाने कब तक जारी रहता।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।