मेरी बेटी के साथ रेप कर मार डाला, खेत में बच्ची की लाश मिलने के बाद रो-रोकर बोला पिता
एक गांव की बच्ची एक कान्वेंट स्कूल में पढ़ती थी। शुक्रवार को स्कूल से लौटने के बाद वह दो सहेलियों के साथ शिव मंदिर परिसर में खेल रही थी। वहां से वह गायब हो गई। परिजनों ने काफी देर तक तलाश की। पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

उत्तर प्रदेश के देवरिया में शुक्रवार को गायब हुई पांच वर्षीय मासूम बच्ची का क्षत-विक्षत शव रविवार की सुबह गन्ने के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। फूल सी बच्ची के शव की हालत देख परिवारीजनों के साथ ही आम लोगों की भी रूह कांप गई। बच्ची के पिता ने रो-रोकर अपना दर्द सुनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ रेप के बाद उसकी हत्या की गई है। बच्ची के अपहरण का मुकदमा दर्ज था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट होगा।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की बच्ची एक कान्वेंट स्कूल में पढ़ती थी। शुक्रवार को स्कूल से लौटने के बाद वह दो सहेलियों के साथ शिव मंदिर परिसर में खेल रही थी। इसी दौरान वह गायब हो गई। परिजनों ने काफी देर तक तलाश की। पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रविवार की सुबह ही सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी डेढ़ सौ की संख्या में पुलिसकर्मियों और डाग स्क्वायड के साथ पहुंचे और मासूम की तलाश शुरू कराई।
एक घंटे के प्रयास के बाद पुलिस कर्मी गन्ने के खेत से पहुंचे जहां मासूम का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। फोरेंसिक टीम और प्रभारी एसपी सुनील कुमार सिंह भी अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचर जांच की। मासूम के पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। प्रभारी एसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
घटना के पर्दाफाश के लिए जुटी पुलिस तलाश रही ठोस नेटवर्क
मासूम की मौत की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मासूम की मौत कैसे हुई? इस सवाल का जवाब पुलिस के पास अभी नहीं है। पुलिस इस सवाल के जवाब को नेटवर्क तलाश कर रही है। इसका पर्दाफाश के लिए सीओ सिटी के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस समेत तीन टीमों को जिम्मेदारी दी है। पुलिस अधिकारी जल्द ही इसका पर्दाफाश कर देने का दावा कर रहे हैं।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पांच वर्षीय मासूम नर्सरी की छात्रा थी। स्कूल से लौटने के बाद सहेलियों के साथ लुकाछिपी खेलने लगी। शुक्रवार की शाम जब वह गायब हुई, उस समय वह चोर बनी हुई थी। सहेलियों की माने तो वह मंदिर की तरफ छिपने के लिए गई और फिर गायब हो गई। पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच शुरू की। खास बात यह है कि मासूम अगर गन्ने की खेत में ही छिपी थी तो उसकी मौत कैसे हो गई? यह एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। पुलिस अब इसका पर्दाफाश को नेटवर्क की तलाश कर रही है। वहीं पिता के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस की जांच की गति बढ़ गई है और मनबढ़ों पर निगाहें रख कर जांच की जा रही है। पुलिस की सर्विलांस टीम संदिग्ध मोबाइल नंबरों का लोकेशन तलाश रही है, ताकि यह पता चल जाए कि घटना के पीछे कोई है तो नहीं? फिलहाल इन सभी सवालों का जवाब तो पुलिस की जांच में ही हो सकेगा।
फोरेंसिक टीम ने भी लिया नमूना
सुबह डाग स्क्वायड की टीम पहुंची और एक-एक स्थान पर जांच की। शव मिलने के बाद सीओ सिटी ने फोरेंसिक टीम मौके पर बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने एक-एक नमूने तो एकत्रित किया।
मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित
पिता के आरोप लगाए जाने के बाद एक महिला समेत तीन चिकित्सकों की टीम गठित की गई। साथ ही पूरा पोस्टमार्टम वीडियो रिकार्डिंग के बीच किया गया। सूत्रों की माने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसलिए बिसरा सुरक्षित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम हाउस पर तरकुलवा पुलिस के साथ ही कोतवाली पुलिस भी तैनात रही।
बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची तो मिला शव
शुक्रवार की शाम से ही पुलिस से लेकर ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन गन्ने की खेत में गन्ना ज्यादा होने के चलते पुलिस को इसमें सफलता नहीं मिल पा रही थी। अचानक बड़ी संख्या में पुलिस लाइन से फोर्स लेकर सीओ सिटी पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से गन्ने की खेत में तलाश शुरू की गई। पुलिस की सहायता से शव को बरामद किया जा सका।




साइन इन