middle aged man raped a 16 year old girl she became pregnant and gave birth to a boy अधेड़ ने 16 साल की लड़की से रेप किया; प्रेग्नेट हुई बच्ची, लड़के को जन्म दिया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अधेड़ ने 16 साल की लड़की से रेप किया; प्रेग्नेट हुई बच्ची, लड़के को जन्म दिया

जानकारी के मुताबिक पड़ोस का रहने वाला अधेड़ दबंग किस्म का है। उसने 16 वर्षीय पुत्री के साथ शारीरिक शोषण कर संबंध बनाए थे। समाज के डर के चलते पुलिस से शिकायत नहीं की थी, जिसके बाद पुत्री गर्भवती हो गई थी। बीते रविवार को पीड़ा होने पर उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पुत्र को जन्म दिया था।

Thu, 19 Feb 2026 04:49 PMsandeep हिन्दुस्तान, संवाददाता, हापुड़
share
अधेड़ ने 16 साल की लड़की से रेप किया; प्रेग्नेट हुई बच्ची, लड़के को जन्म दिया

हापुड़ जिले के कोतवाली क्षेत्र के गांव में किशोरी से दुष्कर्म करने वाले अधेड़ को पुलिस ने सिखेड़ा बंबे से गिरफ्तार किया है। किशोरी ने बीते रविवार को निजी अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया था। एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि पड़ोस का रहने वाला अधेड़ दबंग किस्म का है। उसने उनकी 16 वर्षीय पुत्री के साथ शारीरिक शोषण कर संबंध बनाए थे। समाज के डर के चलते पुलिस से शिकायत नहीं की थी, जिसके बाद पुत्री गर्भवती हो गई थी। बीते रविवार को पीड़ा होने पर उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने पुत्र को जन्म दिया था।अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी इस्लाम है।

अधेड़ ने किया रेप, बच्ची हुई प्रेग्नेंट

वह भागने की फिराक में सिखेड़ा बंबे पर खड़ा था। सूचना के आधार पर उसको गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उसको 14 दिनों की रिमांड पर पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। दुष्कर्म पीड़िता किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। वहीं नवजात को सरकारी अस्पताल को सुपुर्द किया गया है। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया जांच जारी है। चार्जशीट न्यायालय में पेश की जाएगी। आरोपी इस्लाम के खिलाफ पॉक्सो आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10वीं की छात्रा से गैंगरेप; डर के चलते 3 दिन चुप रही बच्ची, 5 पर केस
ये भी पढ़ें:नर्सरी की छात्रा से आठ दिनों तक नाबालिगों ने की गैंगरेप, हालत बिगड़ने पर खुलासा

यौन शोषण से तंग आकर तेजाब पीया

वहीं दूसरी तरफ एक मोहल्ला निवासी किशोरी को बहला फुसलाकर एक युवक ने लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसे प्रताड़ित किया। आरोपी के पिता ने भी उसकी करतूत में साथ दिया। आरोपी युवक से परेशान होकर 15 दिन पहले किशोरी ने तेजाब पी लिया था। किशोरी को गंभीर हालत में हापुड़ और फिर मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार को उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई। किशोरी की मां ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी और उसके पिता के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

4 साल से युवक बना रहा था संबंध

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है, जिसमें बताया कि वह नगर के एक मोहल्ले में अपने परिवार के साथ रहती है। उसकी नाबालिग पुत्री कक्षा 12 में पढ़ती थी। नगर निवासी एक युवक उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर करीब 4 साल से शारीरिक संबंध बनाता आ रहा था। पीड़िता तथा उसके परिवार के सदस्यों ने आरोपी और उसके पिता को काफी समझाया, लेकिन आरोपी ने उसकी पुत्री से मिलना-जुलना व संबंध बनाना जारी रखा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना टिकट कार्रवाई का डर दिखाकर लड़की को AC फर्स्ट में ले गया TTE, ट्रेन में रेप

आरोपी के पिता ने भी साथ दिया

जिसमें आरोपी का उसके पिता ने भी पूरा सहयोग किया। पीड़ित महिला ने बताया इससे उसकी पुत्री मानसिक तनाव में आ गयी तथा तीन फरवरी को तेजाब पी लिया और 18 फरवरी को मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि प्रारंभिंक जांच में पता चला मां से झगड़े के कारण किशोरी ने तेजाब पिया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।