10th grade student was gang raped girl remained silent for three days out of fear five were charged 10वीं की छात्रा से गैंगरेप; डर के चलते 3 दिन चुप रही बच्ची, 5 पर केस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

10वीं की छात्रा से गैंगरेप; डर के चलते 3 दिन चुप रही बच्ची, 5 पर केस

बलिया जिले में 10वीं छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना के तीन दिनों तक पीड़िता ने डर की वजह से चुप रही। परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने धमकी दी थी, कि अगर पुलिस में शिकायत की तो तुम्हारे पिता और भाई-भाभी को जान से मार देंगे। और वीडियो वायरल कर देंगे।

Thu, 19 Feb 2026 02:00 PMsandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाद, बलिया
share
10वीं की छात्रा से गैंगरेप; डर के चलते 3 दिन चुप रही बच्ची, 5 पर केस

बलिया जिले के रतसरक्षेत्र के एक गांव में दलित किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बुधवार को किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गड़वार के एक गांव की किशोरी 10वीं की छात्रा है। 15 फरवरी की देर शाम वह खेत में शौच के लिए गई थी। इसी बीच आरोपियों ने मौका पाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी ने घरवालों को कुछ नहीं बताया। इसी बीच मंगलवार को उसके शरीर में दर्द होने लगा तो मामले से परिजनों को अवगत कराया।

डर के चलते 3 दिन तक चुप रही पीड़िता

बुधवार सुबह घरवाले लड़की को लेकर गड़वार थाने पहुंचे और पूरे घटना की जानकारी पुलिस को दी। पिता की तहरीर पर चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। खबर मिलते ही दोपहर बाद एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी (दक्षिणी) कृपा शंकर, सीओ सिटी उस्मान घटनास्थल पर पहुंची। फारेंसिक टीम ने किशोरी के कपड़े आदि को भी कब्जे में ले लिया। फिलहाल आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पीड़िता 10 वीं की छात्रा है। बुधवार को उसकी परीक्षा भी थी।

आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी थी

पीड़ित की भाभी ने बताया कि 15 फरवरी की शाम घर से खेत जा रही थी। रास्ते में गांव के ही 6 युवकों ने उसे पकड़ लिया। मुंह दबाकर खेत की ओर ले गए। वहां बारी-बारी से रेप किया। वीडियो भी बना लिया। चीखी तो आरोपियों ने उसे धमकाया। कहा- अगर पुलिस में शिकायत की तो तुम्हारे पिता और भाई-भाभी को जान से मार देंगे। वीडियो वायरल कर देंगे। कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी। बदहवास छात्रा अपने घर पहुंची। लेकिन डर के चलते उसने 3 दिनों तक यह बात परिवार से छिपाए रखी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 हजार रुपये के लिए पति ने किया पत्नी का सौदा, दोस्तों से कराया गैंगरेप
ये भी पढ़ें:अयोध्या गैंगरेप मामले में सपा नेता मोईद खान बाइज्जत बरी, नौकर राजू खान दोषी करार

5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वहीं एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि छात्रा के पिता ने थाने में शिकायत की थी। आज हम लोगों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। छात्रा को पुलिस सुरक्षा में एग्जाम दिलाने भेजा गया है। फिलहाल छात्रा ने 4 लड़कों का नाम बताया है, सभी फरार हैं। इस घटना में जो भी शामिल हैं, सभी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना टिकट कार्रवाई का डर दिखाकर लड़की को AC फर्स्ट में ले गया TTE, ट्रेन में रेप

बागपत में नर्सरी की छात्रा से गैंगरेप

वहीं बागपत जिले से सनसनीखेज खबर आई है। जहां एक गांव में नर्सरी के छात्रा के संग पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई। इसके बाद वह छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।