meri ijjat lootna chahata tha bhanja woman spoke to police after reaching police station bulandshahr मामी ने भांजे के खून से रंग लिए अपने हाथ, थाने पहुंचकर बोली- लूटना चाहता था मेरी इज्जत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मामी ने भांजे के खून से रंग लिए अपने हाथ, थाने पहुंचकर बोली- लूटना चाहता था मेरी इज्जत

भांजे की हत्या के बाद पुलिस से महिला बोली, उसका भांजा उसकी अस्मत लूटना चाह रहा था। जिसके चलते उसने हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। शोर सुनकर पड़ोसी दौड़े पहुंचे।  

Fri, 31 Oct 2025 06:34 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share
मामी ने भांजे के खून से रंग लिए अपने हाथ, थाने पहुंचकर बोली- लूटना चाहता था मेरी इज्जत

यूपी के बुलंदशहर में हुई घटना ने आम आदमी ही नहीं पुलिस को भी झकझोर दिया है। महिला ने भांजे के खून से अपने हाथों को रंग लिया और फिर सीधे थाने पहुंच गई। महिला ने यहां जो बातें बताईं उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस से महिला बोली, उसका भांजा उसकी अस्मत लूटना चाह रहा था। जिसके चलते उसने हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। शोर सुनकर पड़ोसी दौड़े पहुंचे। युवक खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। मामा-मामी मौके से फरार थे। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। हालांकि पुलिस अभी हत्या के कारण की जांच कर रही है। यह वारदात गुरुवार देर शाम की शिकारपुर के मोहल्ला गंज सादात की है। पुलिस ने आरोपी मामा-मामी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मामी ने कहा- वह मेरी इज्जत पर हाथ डाल रहा था इसलिए मार दिया।

एक ही मोहल्ले में रहते थे मामा-भांजे

इमरान (35 वर्ष) मोहल्ला गंज सादात में अपनी पत्नी, बच्चों व पिता के साथ रहता था। 8 साल पहले इमरान की शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे-दो बेटी और एक बेटा है। इमरान के घर से करीब 50 मीटर दूर उसके मामा जावेद अपनी पत्नी रुखसाना व तीन बच्चों के साथ किराए पर रहते हैं। जावेद मूलरूप से छतारी के सरभन्ना गांव के रहने वाले हैं। इमरान के परिवारवालों ने बताया कि गुरुवार शाम किसी काम से इमरान अपने जावेद के घर गया था। घर पर उसकी मामी रुखसाना थी। दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। तेज आवाज में बात करके दोनों झगड़ रहे थे कि उसके मामा जावेद भी घर आ गए। बात बढ़ी तो गुस्से में मामी ने पास रखे हथौड़े से उसके सिर पर कई वार कर दिए। हथौड़े के वार से इमरान जमीन पर गिर पड़ा। उधर, झगड़े और चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे। इमरान खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। मामा-मामी घर छोड़कर फरार हो चुके थे। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे, परंतु रास्ते में उसकी मौत हो गई।

क्या बोली हत्यारेपी मामी?

मैंने विरोध किया तो इमरान जबरदस्ती करने लगा। मैंने इज्जत बचाने के लिए बगल में रखे हथौड़े से वार किया। हथौड़ा उसके सिर पर लगा। मेरे शोर मचाने पर उसके मामा भी आ गए। वह सिर पर हथौड़ा लगने से नीचे गिर गया। मैंने उसे जान से नहीं मारा। अपने बचाव में हमला किया तो उसके सिर में लग गया। इसके बाद हम दोनों घर से बाहर आ गए। हालांकि पुलिस अभी इन बयानों पर कुछ भी खुलकर नहीं कह रही और पूरे मामले में जांच के बाद भी निष्कर्ष निकालने की बात कर रही है।

चाचा बोले- इमरान अपनी मामी को मां की तरह मानता था

इमरान के चाचा ताहिर खान ने बताया- जावेद उसका सगा मामा है। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। वह अपनी मामी को मां की तरह मानता था। उसकी बहुत इज्जत करता था। लेकिन उसकी मामी की इमरान के साथ क्या दुश्मनी थी, यह पता नहीं। मामी का आरोप गलत है। दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराब के लिए रुपये न देने पर मेडिकल स्टोर संचालक की पिटाई, भाई को भी पीटा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मामी की इज्जत पर भांजे ने डाला हाथ, महिला ने हथौड़ा मारकर उतारा मौत के घाट
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।