पोस्टर प्रदर्शित नारी सशक्तिकरण के प्रति किया जागरूक
Meerut News - दादरी के राजकीय महिला महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार-प्रसार हेतु एक पदयात्रा और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. यज्ञदेव शर्मा ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया, जिसमें छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण के संदेश प्रदर्शित किए। संगोष्ठी में महिलाओं के अधिकारों पर चर्चा की गई और उन्हें समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

दादरी गांव स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में गुरुवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्राचार्य प्रो. यज्ञदेव शर्मा के नेतृत्व में पदयात्रा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पदयात्रा के दौरान छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण से जुड़े संदेशों वाले पोस्टर प्रदर्शित किए और जागरूकता नारे लगाकर लोगों को महिलाओं के अधिकारों व उनकी समाज में भागीदारी के प्रति जागरूक किया। इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें प्राचार्य प्रो. यज्ञदेव शर्मा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
उन्होंने छात्राओं को अपनी भूमिका को समझकर समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संगोष्ठी में डॉ. विशाल कुमार, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार विकल, डॉ. अनीता गोस्वामी, डॉ. दीप्ति चौधरी एवं डॉ. संगीता तोमर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन