पुलिस अधिकारियों ने की खुले में पशुओं की कुर्बानी न करने की अपील
Meerut News - मंगलवार को कस्बा चौकी में ईद उल अजहा के लिए शांति समिति की बैठक हुई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे खुले में पशुओं की कुर्बानी न करें और अवशेष सड़क पर न डालें। चौकी प्रभारी ने कहा कि त्योहार शांति से मनाना है और खुले में कुर्बानी करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंगलवार को कस्बा चौकी में ईद उल अजहा को लेकर शांति समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों ने लोगों से खुले में पशुओं की कुर्बानी न करने की अपील की। कहा कि पशुओं के अवशेष भी सड़क पर न डाले। यदि किसी ने ऐसा किया तो सख्त कारवाई होगी। चौकी प्रभारी राहुल सिंह ने कहा कि ईद उल अजहा का त्यौहार नजदीक है। त्योहार आपसी सौहार्द के साथ शांति से बनाना है। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कुर्बानी किसी भी सूरत में खुले में नहीं होनी चाहिए। अपने निजी स्थान पर पर्दे में कुर्बानी करें और अवशेष निर्धारित स्थान पर ही डालें।
चेयरपर्सन पति निजाम अंसारी से कहा कि अवशेष दबवाने के लिए निर्धारित स्थान पर गड्ढे खुदवा दिए जाएं। यदि किसी ने खुले में कुर्बानी की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर निजाम अंसारी, सभासद शानू जैन, खालिद अंसारी, तराबुद्दीन अंसारी, नदीम कुरैशी, समून अंसारी आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन