Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsPolice Prepare for Peaceful Bakrid Celebration Community Meeting Held
मिल-जुलकर बकरीद मनाने की अपील
Kausambi News - आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस ने तैयारी की है। कड़ा धाम थाना की अलीपुर जीता चौकी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने सभी से भाईचारे के साथ पर्व मनाने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने को भी कहा गया।
Tue, 19 May 2026 06:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी

आगामी पर्व बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले की पुलिस ने कमर कस ली है। मंगलवार को कड़ा धाम थाना की अलीपुर जीता चौकी में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने उपस्थित लोगों से कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ बकरीद पर्व मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या कोई असामाजिक गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन