meerut police arrest two sub inspectors in extortion and kidnapping case from prayagraj कारोबारी को अगवा कर 20 लाख वसूलने वाले दोनों दारोगा गिरफ्तार, मुंशी के घर ली थी पनाह, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कारोबारी को अगवा कर 20 लाख वसूलने वाले दोनों दारोगा गिरफ्तार, मुंशी के घर ली थी पनाह

मेरठ पुलिस विभाग को कलंकित करने वाले दो दारोगाओं की गिरफ्तारी के साथ ही 'वसूली कांड' का बड़ा खुलासा हुआ है। मेरठ स्वाट टीम ने फिल्मी अंदाज में पीछा करते हुए दोनों आरोपियों को प्रयागराज से धर दबोचा।

Sat, 21 Feb 2026 11:17 AMYogesh Yadav मेरठ, प्रमुख संवाददाता
share
कारोबारी को अगवा कर 20 लाख वसूलने वाले दोनों दारोगा गिरफ्तार, मुंशी के घर ली थी पनाह

मेरठ के चर्चित धागा कारोबारी अपहरण और वसूली कांड में फरार चल रहे दो दारोगाओं को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ स्वाट टीम ने एक सटीक सूचना के आधार पर प्रयागराज में छापेमारी कर दारोगा लोकेंद्र साहू और महेश कुमार को हिरासत में लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों आरोपियों ने वहां एक मुंशी के घर पनाह ली हुई थी और हाईकोर्ट के जरिए कानूनी राहत पाने की फिराक में थे।

क्या था पूरा मामला?

यह सनसनीखेज मामला 8 दिसंबर 2025 का है। लिसाड़ी गेट निवासी धागा कारोबारी रासिक को लोहियानगर थाने में तैनात दारोगा लोकेंद्र साहू और महेश कुमार ने शाम के समय अगवा कर लिया था। खाकी की हनक दिखाते हुए आरोपियों ने कारोबारी को बंधक बना लिया और उसे 'दिल्ली ब्लास्ट' जैसे गंभीर मामले में फंसाने की धमकी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साली की शादी में आए जीजा का शव पेड़ से लटका मिला, रस्मों के दौरान हुआ था लापता

आरोपियों ने रासिक को डराया कि उनके पास खुफिया एजेंसियों के इनपुट हैं और उसे उम्रभर के लिए जेल भेज दिया जाएगा। डर और दबाव में आकर कारोबारी ने अपनी जान बचाने के लिए 20 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। लेकिन दारोगाओं का लालच यहीं खत्म नहीं हुआ। कुछ दिनों बाद उन्होंने 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी, जिससे परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस के उच्चाधिकारियों की शरण ली।

जांच में खुले राज और फरार हुए आरोपी

रासिक की शिकायत पर मेरठ के पूर्व एसएसपी/डीआईजी डॉ. विपिन ताडा ने जांच एसपी सिटी को सौंपी। प्राथमिक जांच में मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने दोनों दारोगाओं के पास से वसूली गई रकम में से 15 लाख रुपये बरामद कर लिए थे। बाकी के 5 लाख रुपये लौटाने का झांसा देकर दोनों दारोगा चकमा देकर फरार हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाथ में जहर, पोस्ट में लिखा सब हैप्पी रहो, मेटा ने समझ ली मंशा, बची युवक की जान

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में अपहरण, रंगदारी और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। दोनों को 'वांटेड' घोषित किया गया और उन पर इनाम घोषित करने की तैयारी चल रही थी। इस बीच पुलिस ने कोर्ट से उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) भी हासिल कर लिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन है UP का अकेला IPS जिसने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा,मंत्री ने विस में बताया

प्रयागराज में कानूनी दांवपेच और गिरफ्तारी

फरार होने के बाद दोनों दारोगा प्रयागराज पहुंच गए थे। वहां उन्होंने हाईकोर्ट में अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को रद्द कराने के लिए याचिका दाखिल की थी। जिस दिन उनकी याचिका पर सुनवाई होनी थी, उससे ठीक पहले मेरठ स्वाट टीम ने उन्हें मुंशी के ठिकाने से उठा लिया। टीम दोनों को लेकर देर रात मेरठ के लिए रवाना हो गई। शनिवार को पुलिस अधिकारी इस पूरे प्रकरण पर प्रेस वार्ता कर आधिकारिक खुलासा करेंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।