jija body found hanging from tree in in sali wedding ceremony shahjahanpur police investigation साली की शादी में आए जीजा का शव पेड़ से लटका मिला, दावत और रस्मों के दौरान हो गया था लापता, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

साली की शादी में आए जीजा का शव पेड़ से लटका मिला, दावत और रस्मों के दौरान हो गया था लापता

शाहजहांपुर के जैतीपुर में साली की शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब बदायूं से आए जीजा का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। रात में अचानक लापता हुए जीजा की मौत को परिजन हत्या बता रहे हैं, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

Sat, 21 Feb 2026 10:12 AMYogesh Yadav बदायूं संवाददाता
share
साली की शादी में आए जीजा का शव पेड़ से लटका मिला, दावत और रस्मों के दौरान हो गया था लापता

शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित विवाह समारोह के दौरान एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। अपनी साली की शादी में शामिल होने आए एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिलने के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है।

विवाह कार्यक्रमों के बीच से हुआ था लापता

जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर जिले के जैतीपुर थाना क्षेत्र के बिनौरा गांव निवासी आकाश पुत्र ओमपाल कश्यप 25 की साली की शादी मूसाझाग थाना इलाके के उतरना गांव में थी। वह अपनी पत्नी के साथ जैतीपुर स्थित अपने ससुराल में साली के विवाह समारोह में शामिल होने आया था। बीरी रात हल्दी की रस्म थी। देर रात तक घर में वैवाहिक कार्यक्रम चलते रहे। इसी बीच दामाद आकाश घर से अचानक लापता हो गया। वैवाहिक कार्यक्रमों के चलते पहले तो लोगों ने ध्यान नहीं दिया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रात में उसका कोई सुराग नहीं लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाथ में जहर, पोस्ट में लिखा सब हैप्पी रहो, मेटा ने समझ ली मंशा, बची युवक की जान

गांव के बाहर पेड़ पर मिला शव

शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए, तो उन्होंने गांव के बाहर एक पेड़ पर युवक का शव लटका देखा। शव की शिनाख्त होते ही ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना उसके ससुर कुुंवरपाल को दी। सूचना मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और दामाद की मौत पर पूरे समारोह में मातम पसर गया। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है और फिर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटकाया गया है।

पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस परिवार के सदस्यों और गांव वालों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि रात में युवक का किसी से विवाद तो नहीं हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन है UP का अकेला IPS जिसने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा,मंत्री ने विस में बताया
ये भी पढ़ें:राजनाथ से दोगुना मायावती के पास सुरक्षा, अखिलेश संग उससे ज्यादा, किसके पास कितनी

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, जांच में जुटी फोरेंसिक टीम

मृतक युवक के ससुराल और उसके पैतृक गांव उतरना में इस घटना के बाद से मातम पसरा हुआ है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, जिसका कहना है कि उसके पति का किसी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था और वे खुशी-खुशी विवाह में शामिल होने आए थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया है, ताकि घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए जा सकें।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।