Mayawati warns BSP workers to beware slave-minded sellouts 'गुलाम मानसिकता वाले बिकाऊ' लोगों से सावधान रहें, मायावती ने बसपा कार्यकर्ताओं को किया आगाह, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

'गुलाम मानसिकता वाले बिकाऊ' लोगों से सावधान रहें, मायावती ने बसपा कार्यकर्ताओं को किया आगाह

बसपा की मीटिंग में मायावती ने कहा,'बहुजन समाज के उत्थान के बजाय, अपने थोड़े से स्वार्थ के लिए कार्य करने वाले गुलाम मानसिकता व बिकाऊ लोगों से सावधान रहें। ऐसे लोग बसपा के कारण ही आगे बढ़े।

Sun, 22 Feb 2026 05:16 PMDinesh Rathour लखनऊ, भाषा
share
'गुलाम मानसिकता वाले बिकाऊ' लोगों से सावधान रहें, मायावती ने बसपा कार्यकर्ताओं को किया आगाह

बसपा प्रमुख और पूर्व सीएम मायावती ने रविवार को कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा, वे 'गुलाम मानसिकता' वाले 'बिकाऊ लोगों' से सावधान रहें। मायावती ने पार्टी की अखिल भारतीय बैठक में संगठन को मजबूत बनाने व सर्वसमाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।

मीटिंग में मायावती ने कहा,'बहुजन समाज के उत्थान के बजाय, अपने थोड़े से स्वार्थ के लिए कार्य करने वाले गुलाम मानसिकता व बिकाऊ लोगों से सावधान रहें। ऐसे लोग बसपा के कारण ही आगे बढ़े। वे जब बसपा के नहीं हुये तो वे समाज के सच्चे हितैषी कैसे हो सकते हैं? ऐसे लोगों तथा उन्हें शरण देने वाली पार्टियों से भी अति सावधानी जरूरी है।' माना जा रहा है कि मायावती का यह परोक्ष निशाना कभी सबसे करीबी सहयोगी रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर था जो हाल में ही समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश की इमेज बिगाड़ने वाला; AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोलीं मायावती

मायावती ने विरोधी पार्टियों पर निशाना साधा

मायावती ने बैठक में विरोधी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों की सरकारों की गरीब, किसान और बहुजन विरोधी, संकीर्ण, शोषणकारी और द्वेष पूर्ण नीतियों और भ्रष्ट क्रियाकलापों तथा कथनी एवं करनी में अंतर के कारण वे अपनी विश्वसनीयता तेजी से खो रहे हैं, लिहाजा बसपा से जनता की उम्मीदें बढ़ गई हैं। बसपा प्रमुख ने कहा कि पार्टी जैसे-जैसे और जहां-जहां मजबूत होती जाएगी, विरोधियों के षडयंत्र भी लगातार बढ़ते जाएंगे, जिसका डट कर सामना करते हुये कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ते रहना है और अपने पैरों पर खड़ा होने के लिये सत्ता की 'मास्टर चाबी' प्राप्त करने का लक्ष्य प्राप्त करना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुमारी मायावती कॉलेज जिसे UGC ने दिया ये खास दर्जा, यूपी में पहली बार

अमेरिका से व्यापार समझौते पर मायावती ने जताई चिंता

मायावती ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर देश में उभरी चिन्ताओं का जिक्र करते हुए कहा कि कई देशों द्वारा अपने आपको 'फर्स्ट' बनाने के लिए जो गला काट प्रतिस्पर्धा जारी है उसने शोषणकारी विश्व व्यवस्था को और गहरे संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा, ‘ऐसे में भारत सरकार के सामने खासकर देश के किसानों सहित बहुजनों के हित व भविष्य को सुरक्षित रखने की बड़ी चुनौती है। भारत ने अपनी शर्तों के आधार पर व्यापार समझौते किये हैं, यह केवल सरकारी दावा नहीं बल्कि हकीकत हो तो यह बेहतर।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजनाथ से दोगुना मायावती के पास सुरक्षा, अखिलेश संग उससे ज्यादा, किसके पास कितनी

एआई इम्पैक्ट समिट के बाहर अर्द्धनग्न प्रदर्शन पर मायावती ने की निंदा

बसपा सुप्रीमो मायावती ने नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट, जिसमें देश व विदेश के भी काफी लोग आमंत्रित थे तथा इन्वेट अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में था। उन्होंने कहा कि इस दौरान जिन भी लोगों द्वारा अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया है, जिसमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताए जा रहे हैं, वह अति-अशोभनीय व निंदनीय है। कहा कि अगर यह सम्मेलन अंतर्राष्ट्रीय स्तर का न होता अलग बात थी, किन्तु समिट के दौरान ऐसा आचरण करना यह चिंता की बात है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।