UP Police Sub Inspector recruitment exam Triple layer security, 16,000 cameras monitoring the centre UP पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा में ट्रिपल लेयर सुरक्षा, 16 हजार कैमरे से सेंटर पर नजर, हर जिले में कंट्रोल रूम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा में ट्रिपल लेयर सुरक्षा, 16 हजार कैमरे से सेंटर पर नजर, हर जिले में कंट्रोल रूम

UP Police Sub Inspector recruitment exam: यूपी पुलिस दरोगा भर्ती की परीक्षा में ट्रिपल लेयर सुरक्षा रहेगी। परीक्षा केंद्रों पर 16 हजार कैमरों से नजर रखी जाएगी। यही नहीं हर जिले में कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे।

Mon, 9 March 2026 07:17 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
UP पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा में ट्रिपल लेयर सुरक्षा, 16 हजार कैमरे से सेंटर पर नजर, हर जिले में कंट्रोल रूम

UP Police News: यूपी पुलिस का हिस्सा बनने का सपना देख रहे युवाओं के साथ ही भर्ती बोर्ड के लिए भी परीक्षा की घड़ी नजदीक आ गई है। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने 14 व 15 मार्च को दरोगा भर्ती परीक्षा में केंद्रों की तीन स्तरीय निगरानी की योजना बनाई है। प्रदेश में 1090 परीक्षा केंद्रों पर 16 हजार सीसीटीवी कैमरों की मदद से कड़ी नजर रखी जाएगी। हर परीक्षा केंद्र में एक कंट्रोल रूम होगा और हर जिले में भी एक कंट्रोल रूम होगा। इसके अलावा भर्ती बोर्ड मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम में भी सभी केंद्रों की लाइव फीड आएगी। तीन स्तर पर हर परीक्षार्थी पर सीधी नजर रखी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष/डीजी एसबी शिरडकर ने दो दिन पूर्व परीक्षा में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर सभी जिलों के नोडल अधिकारियों व जिला पर्यवेक्षकों को कड़े निर्देश दिए थे। परीक्षा केंद्रों पर सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच व आधार सत्यापन अनिवार्य रूप से होगा। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में नीला-काला पेन, पहचान व प्रवेश पत्र लेकर ही जा सकेंगे। निष्पक्ष व पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित कराने के लिए एसटीएफ भी सक्रिय हो गई है। साल्वर गिरोह के सदस्यों व पूर्व में पकड़े गए आरोपितों की गतिविधियों के साथ ही सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म की भी लगातार निगरानी की जा रही है। डीजी भर्ती बोर्ड ने परीक्षा को लेकर किसी प्रकार का भ्रम फैलाने अथवा गलत सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं हर जिले के कोषागार में प्रश्न पत्रों को सुरक्षित रखने व उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए जाने की विस्तृत योजना बनाई गई है। परीक्षा केंद्रों के बाहर व आसपास भी कड़ा पहरा रहेगा।

इन पदों के लिए होगी परीक्षा

कुल पद - 4543

उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस - 4242

महिला प्लाटून कमांडर (पीएसी बटालियन) - 106

पुरुष प्लाटून कमांडर - 135

पुरुष प्लाटून कमांडर - (उप्र विशेष सुरक्षा बल) - 60

इनकी होगी परीक्षा

कुल अभ्यर्थी - 15,75,760

पुरुष अभ्यर्थी - 11,66,386

महिला अभ्यर्थी - 4,09,374

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस परीक्षा से पहले भर्ती बोर्ड का कड़ा फरमान
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस एसआई एग्जाम सिटी uppbpb.gov.in पर जारी, एडमिट कार्ड कब
ये भी पढ़ें:विश्वविद्यालय तय शासनादेश के अनुसार ही लें परीक्षा फीस, योगी सरकार के निर्देश

यहां करें शिकायत

भर्ती बोर्ड ने दरोगा भर्ती परीक्षा की सुचिता बनाए रखने व पेपर लीक, पेपर की खरीद-फरोख्त, साल्वर गिरोह अथवा अन्य किसी भी अवांछनीय गतिविधि की जानकारी देने के लिए ईमेल आईडी व वाट्सएप नंबर जारी किया है। इन पर सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कोई भी व्यक्ति ईमेल आईडी satarkta.policeboard@gmail.com तथा वाट्सएप नंबर 9454457951 पर सूचना दे सकता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।