Maulana Shahabuddin said after Khamenei death that a coup in Iran is not easy खामेनेई की मौत से भड़के मौलाना शहाबुद्दीन, बोले- ट्रंप ने दुनिया को युद्ध में झोंका, ईरान में तख्ता पलट आसान नहीं, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

खामेनेई की मौत से भड़के मौलाना शहाबुद्दीन, बोले- ट्रंप ने दुनिया को युद्ध में झोंका, ईरान में तख्ता पलट आसान नहीं

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत मौलाना शहाबुद्दीन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है किआयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर ने पूरी मिल्लत-ए-इस्लामिया को झकझोर कर रख दिया है। ट्रंप ने इससे पूरी दुनिया को युद्ध में झोंक दिया है।  अब भी ईरान में तख्ता पलट करना आसान नहीं है।

Sun, 1 March 2026 12:25 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बरेली
share
खामेनेई की मौत से भड़के मौलाना शहाबुद्दीन, बोले- ट्रंप ने दुनिया को युद्ध में झोंका, ईरान में तख्ता पलट आसान नहीं

ईरान की राजधानी तेहरान पर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में देश सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गयी। ईरानी मीडिया ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, उनकी मौत पर मौलाना शहाबुद्दीन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मौलाना आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर ने पूरी मिल्लत-ए-इस्लामिया को झकझोर कर रख दिया है और उसे गहरे दुख में डाल दिया है। उनका इंतकाल सिर्फ ईरान की अवाम के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी उम्मत के लिए भी एक बड़ी क्षति और शोक की बात है। आज ईरान की जनता को उनकी जरूरत थी, ताकि वे उनके लिए ढांढस बनकर खड़े रहते और अपने मार्गदर्शन व निर्देशों से राह दिखाते।

मौलाना ने आगे कहा कि अमेरिका और इजराइल की जालिमाना कार्रवाइयों तथा अमेरिकी नीतियों की कठोरता ने उन्हें शहादत के मुकाम तक पहुंचा दिया। अमेरिका लंबे समय से यह चाहता था, खास तौर पर डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू भी सुप्रीम लीडर को हटाना चाहते थे। हालांकि, ईरान में तख्तापलट करना इतना आसान नहीं है। अब ईरान के लिए और प्रॉक्सी संगठनों के लिए करो और मरो की स्थिति होगी और अब ये जंग और ज्यादा भयानक होगी। पूरी दुनिया को ट्रंप ने जंग में झोंक कर ये बता दिया है कि वो अमन नहीं चाहता बल्कि पूरी दुनिया में अशांति चाहता है और ये ये कोई इंसान का काम नहीं है बल्कि ये काम शैतान का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इजराइल-ईरान जंग के बीच लखनऊ में सोना 13000, चांदी 35 हजार महंगी

मौलाना ने भारत सरकार से की ये अपील

मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा, 'मैं भारत सरकार से अपील करूंगा कि ईरान में जो भारतीय हैं, इसके अलावा जो खड़ी देशों में भारतीय हैं, उन भारतीयों को कुशल लाने का इंतजाम किया जाए, व्यवस्था की जाए। इसमें सबसे ज्यादा भारतीय लोगों का नुकसान है कि वो लाखों की तादाद में अरब देशों में रहते हैं, कारोबार करते हैं और रोज़ी-रोजगार से वाबस्ता हैं। अब उनको लाने और कुशल भारत पहुंचाने की जिम्मेदारी भारत सरकार की है। मैं समझता हूं कि भारत सरकार इसमें बेहतर से बेहतर कदम उठाएगी।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खामेनेई के मारे जाने पर भारत में कहां-कहां प्रदर्शन, रमजान में मातम

शांति और अमन के साथ हो प्रदर्शन

मौलाना ने कहा, ‘खामेनेई की शहादत पर जिन लोगों में गम और गुस्सा है, वो ज़रूर अमेरिका के और इजराइल के खिलाफ उजागर होगा। मगर जहां-जहां भी प्रदर्शन हो या प्रदर्शन जो हो रहे हैं, मैं उन सभी लोगों से गुजारिश करूंगा कि प्रदर्शन अमन और शांति के साथ में हो और कानून के दायरे में रह करके हो।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान पर हमले से दुनिया में बदल जाएंगी कौन सी 10 चीजें, भारत पर क्या होगा असर?
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।