Protests erupt in India over the killing of Iran Khamenei and Shia Muslims mourn Ramadan ईरान के खामेनेई के मारे जाने पर भारत में कहां-कहां प्रदर्शन, रमजान पर मातम में शिया मुसलमान, India News in Hindi - Hindustan
More

ईरान के खामेनेई के मारे जाने पर भारत में कहां-कहां प्रदर्शन, रमजान पर मातम में शिया मुसलमान

ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत का मातम भारत में भी मनाया जा रहा है। इजरायल और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन किए गए। इसके अलावा अन्य शिया बहुल इलाकों से भी प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं।

Sun, 1 March 2026 11:30 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान के खामेनेई के मारे जाने पर भारत में कहां-कहां प्रदर्शन, रमजान पर मातम में शिया मुसलमान

इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई है। इसके बाद ईरान में लोग सड़कों पर उतर पड़े हैं। खामेनेई के समर्थक सड़कों पर मातम मना रहे हैं और अमेरिका-इजरायल का विरोध कर रहे हैं। खामेनेई की मौत के मातम से भारत भी अछूता नहीं है। यहां कश्मीर में कई जगहों पर लोग खामेनेई की तस्वीरों के साथ सड़कों पर उतरे और इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की। लोग 'खामेनेई जिंदाबाद' जैसे नारे भी लगा रहे थे।

कश्मीर में प्रदर्शन की वजह यह है कि खामेनेई को फिलिस्तीन समर्थक नेता के तौर पर जाना जाता था। इसके अलावा शिया समुदाय के मुसालमान खामेनेई से काफी हमदर्दी रखते थे। कश्मीर के शिया मुसलमानों में खामेनेई की काफी लोकप्रियता थी और इसीलिए लोग उनकी मौत का मातम मनाने सड़कों पर उतर पड़े हैं। वहीं बेंगलुरु के पास शिया बहुल एक गांव में सन्नाटा पसरा है। लोगों का कहना है कि वे खामेनेई की मौत से बेहद दुखी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान पर हमले से दुनिया में बदल जाएंगी कौन सी 10 चीजें, भारत पर क्या होगा असर?

पुलवामा और श्रीनगर में सड़कों पर उतरे लोग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कश्मीर के पुलवामा और श्रीनगर में शिया बहुल इलाकों में लोग काले झंडे और बैनर लेकर सड़कों पर निकल पड़े और इजरायल-अमेरिका विरोधी नारे लगाने लगे। रविवार को ही ईरान ने अली खामेनेई की मौत की पुष्टि की है। इसके बाद ईरान ने अपने नए सुप्रीम लीडर का ऐलान भी कर दिया है। अली खामेनेई के बेटे मोर्तजा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में मैच के चलते आज 10 घंटे तक इन रास्तों पर नो एंट्री, पढ़ें ले एडवाइजरी

लखनऊ में भी प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी शिया मुसलमानों की संख्या काफी है। यहां भी लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किए। लोगों ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, अमेरिका बात भी कर रहा था और युद्ध की धमकी भी दे रहा था। हमारे नेता ने घुटने नहीं टेके। एक हजार खामेनेई खड़े हो जाएंगे और जंग होकर रहेगी। लखनऊ में शिया समुदाय ने तीन दिन के शोक का भीऐलान किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: ऐसा हमला होगा कि कभी देखा नहीं होगा, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी

कांग्रेस ने भी की इजरायल-अमेरिका के हमले की निंदा

जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक जताया और रविवार के लिए तय सभी राजनीतिक गतिविधियां स्थगति कर दीं।अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हवाई हमले में खामेनेई की मौत हो गई है। पीसीसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी ईरान के सर्वोच्च नेता पर किए गए इन हवाई हमलों की कड़ी निंदा करती है और इसे अमेरिका व इजराइल की ओर से अमानवीय, बर्बर और कायरतापूर्ण कृत्य करार देती है।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।