Peace Committee Meeting Ahead of Bakrid Strict Guidelines Issued for Celebration शौहार्द के साथ मनाए बकरीद, शरारती तत्वों पर होगी कार्रवाई, Mau Hindi News - Hindustan
More

शौहार्द के साथ मनाए बकरीद, शरारती तत्वों पर होगी कार्रवाई

Mau News - बकरीद पर्व को लेकर एसडीएम सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक हुई। सीओ अंजनी कुमार ने आपसी सौहार्द बनाए रखने और सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की। खुली जगह पर जानवरों की कुर्बानी पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

Thu, 21 May 2026 12:16 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share
शौहार्द के साथ मनाए बकरीद, शरारती तत्वों पर होगी कार्रवाई

मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी बकरीद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराए जाने को लेकर एसडीएम सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में बुधवार की शाम थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक हुई। सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय ने आपसी सौहार्द बनाकर बकरीद का पर्व मनाने और पुलिस प्रशासन के सहयोग की अपील की। सीओ ने मुस्लिम बंधुओं से आगामी बकरीद पर्व को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किए जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी नई परंपरा की अनुमति बिल्कुल नहीं दी जाएगी। खुले में जानवरों की कुर्बानी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद 2026: डीएम-एसपी ने दिए शांतिपूर्ण पर्व के निर्देश, ईदगाह में 7-8 बजे होगी विशेष नमाज

नावागत थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्त ने बकरीद पर मुस्लिम बंधुओ से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की नसीहत दी। कहा कि आप कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे आपका पड़ोसी आहत हो। एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें। पर्व किसी का भी हो, सभी आपसी भाईचारा और सौहार्द का ही संदेश देते हैं। इसलिए आपसी प्रेम बनाये रखें। इस दौरान पुलिस ने कहा कि शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। अमन-चैन में व्यवधान उत्पन्न करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। बैठक में शामिल लोगों से अपील की गई कि वह शरारती तत्वों को चिन्हित करने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी एक्शन लिया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर शांति बनाए रखने की अपील
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईद-उल-जुहा शांतिपूर्वक संपंन कराने को प्रशासन अलर्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।