पेयजल शिकायतों के निवारण के लिए खुला जिला कंट्रोल रूम,नंबर जारी
प्रखंड स्तरीय कंट्रोल रुम का नंबर भी जारी पेयजल शिकायतों के निवारण के लिए खुला जिला कंट्रोल रूम,नंबर जारीपेयजल शिकायतों के निवारण के लिए खुला जिला कंट्रोल रूम,नंबर जारी

प्रखंड स्तरीय कंट्रोल रुम का नंबर भी जारी हाजीपुर। नि.सं. जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी एवं संभावित जल संकट को देखते हुए जिले में आमजन को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने तथा पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निवारण की विशेष व्यवस्था की गई है। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल,हाजीपुर द्वारा पेयजल समस्या के समाधान के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिला पदाधिकारी वैशाली द्वारा कहा गया है कि गर्मी के मौसम में पेयजल उपलब्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में दर्ज कराएं शिकायत बताया गया है कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का दूरभाष संख्या 06224-260320 है तथा व्हाट्सएप मोबाइल संख्या 9470794627 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, हाजीपुर द्वारा संचालित “हर घर नल का जल” योजना के अंतर्गत वर्तमान माह में प्राप्त कुल 4638 शिकायतों में से 4204 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। शिकायतों का निष्पादन उपभोक्ताओं की संतुष्टि प्राप्त होने के उपरांत ही बंद किया जाता है। 914 चापाकलों की कराई गई मरम्मत इसके अतिरिक्त चलंत चापाकल मरम्मति दल द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण कर खराब पड़े सरकारी चापाकलों की मरम्मति कराई जा रही है। अब तक बंद पड़े 914 चापाकलों को दुरुस्त कर पुनः चालू कराया जा चुका है। प्रखंडों मे कार्यरत्त कंट्रोल रूम के नंबर कर दे सूचना वैशाली जिला में प्रखंडवार कंट्रोल रूम नंबर इस प्रकार - हाजीपुर-9661134156, राजापाकर-6377976493, राघोपुर-9801148281, बिदुपुर-7277665505, महनार-9955360402, देसरी-6203395142, सहदेई बुजुर्ग-7903389513, लालगंज-7979005605, वैशाली-7979713318, भगवानपुर-6203559442, पातेढ़ी बेलसर-7870659430, गोरौल-9199226733, पातेपुर-9955360402, जंदाहा-7979005605, चेहराकला-6206053902, महुआ-9199226733 स्थापित है। बताया गया है कि इन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराते समय संबंधित प्रखंड, पंचायत, वार्ड संख्या, मोबाइल नंबर एवं समस्या का संक्षिप्त विवरण उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन