अधिकमास: राधारानी मंदिर में होली उत्सव की धूम
Mathura News - अधिक मास में राधा रानी मंदिर में होली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने रंग, गुलाल और फूलों के साथ होली खेली। मंदिर परिसर में जयकारे गूंजते रहे और सेवायतों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भक्तों का आनंद देखते ही बना, जिससे मंदिर का माहौल रंगीन हो गया।

अधिक मास में राधा रानी मंदिर में होली की मस्ती छा गई। इस दौरान मंदिर परिसर में जमकर रंग गुलाल व फूलों की होली खेली गई। होली उत्सव को देख भक्त आनन्द से आह्लादित हो उठे। मंदिर परिसर होली के रसिया के जयकारे से गुंजायमान हो उठा। रविवार को अधिकमास की नवमी तिथि के चलते राधा रानी मंदिर में होली का उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर सेवायत उमाशंकर गोस्वामी, लक्ष्मीकांत गोस्वामी, ध्रुव गोस्वामी ने शाम के पांच बजे के पट खोले। मंदिर परिसर के चौक में फाल्गुन मास में खेली जाने वाली होली का उत्सव अन्य सेवायतों के साथ मनाया गया।
इस दौरान मंदिर परिसर में होली रसिया व होली के पदों का गायन कर रंग, गुलाल, फूलों की होली खेली गई। अधिक मास में होली का आनन्द मिलने से भक्त होली की मस्ती से सराबोर हो उठे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन