Harinaam Sankirtan Festival Begins at Shri Shri Radharani Temple in Tamad राधारानी मंदिर में सात दिनी संकीर्तन शुरू, Ranchi Hindi News - Hindustan
More

राधारानी मंदिर में सात दिनी संकीर्तन शुरू

श्री श्री राधारानी मंदिर समिति, तमाड़ में सात दिवसीय हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत शनिवार को हुई। यह कार्यक्रम 24 से 30 मई तक चलेगा, जिसमें पश्चिम बंगाल से महाप्रभु ब्रजकिशोर गोस्वामी और चंदन गोस्वामी विशेष रूप से शामिल हुए हैं। आयोजन में बच्चों और युवाओं के लिए मनोरंजन की व्यवस्था भी की गई है।

Sun, 24 May 2026 08:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share
राधारानी मंदिर में सात दिनी संकीर्तन शुरू

तमाड़, प्रतिनिधि। श्री श्री राधारानी मंदिर समिति, तमाड़ में सात दिवसीय हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत शनिवार देर शाम पारंपरिक विधि से गंधाधिवास के साथ की गई। रविवार सुबह हरिनाम के साथ संकीर्तन आरंभ हुआ। 24 मई से 30 मई तक चलने वाले इस अखंड हरिनाम संकीर्तन में पश्चिम बंगाल से महाप्रभु ब्रजकिशोर गोस्वामी और चंदन गोस्वामी विशेष रूप से पहुंचे हैं, जो कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं। मेले में मनोरंजन की भी विशेष व्यवस्था की गई है। बच्चों और युवाओं के लिए झूले, मौत का कुआं और मीना बाजार आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। तमाड़वासियों के लिए यह आयोजन भक्ति, मनोरंजन और सामाजिक एकता का सुंदर संगम बनकर उभरा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राधा कुंज बिहारी मठ में आम महोत्सव

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।