Devotional Festival Celebrates Lord Jagannath with Mango Offerings in Begusarai राधा कुंज बिहारी मठ में आम महोत्सव, Begusarai Hindi News - Hindustan
More

राधा कुंज बिहारी मठ में आम महोत्सव

फोटो नं. 13, शहर के विष्णुपुर स्थित श्री राधा कुंज बिहारी मठ हरे कृष्ण सेंटर में आयोजित आम महोत्सव के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव जी व सुभद्रा महारानी को भोग लगाए गए आम।

Sun, 24 May 2026 07:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share
राधा कुंज बिहारी मठ में आम महोत्सव

बेगूसराय। शहर के विष्णुपुर स्थित श्री राधा कुंज बिहारी मठ हरे कृष्ण सेंटर में आयोजित आम महोत्सव के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव जी व सुभद्रा महारानी को विभिन्न प्रकार के आम भोग लगाए गए। साथ ही, भगवान का मनमोहक शृंगार एवं दिव्य दर्शन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। यह आध्यात्मिक एवं भक्तिमय महोत्सव भक्ति प्रमोद भागवत स्वामी महाराज जी, ईश्वर नाम प्रभुजी तथा रक्षक गिरिधारी प्रभुजी के सान्निय में मनाया गया। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन एवं महाप्रसाद ग्रहण किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।