ambedkar nagar police encounter murder accused amir killed akbarpur Up news यूपी में अलसुबह एनकाउंटर, चार बच्चों और मां के हत्यारे आमिर को पुलिस ने मार गिराया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में अलसुबह एनकाउंटर, चार बच्चों और मां के हत्यारे आमिर को पुलिस ने मार गिराया

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार बच्चों और उनकी मां के हत्यारे आमिर को सोमवार तड़के मुठभेड़ में ढेर कर दिया। अकबरपुर कोतवाली पुलिस और आरोपी के बीच नेवतरिया बाईपास के पास मुठभेड़ हुई, जिसमें जवाबी फायरिंग के दौरान आमिर मारा गया।

Mon, 4 May 2026 09:31 AMYogesh Yadav अम्बेडकरनगर, संवाददाता
share
यूपी में अलसुबह एनकाउंटर, चार बच्चों और मां के हत्यारे आमिर को पुलिस ने मार गिराया

UP News: यूपी के आंबेडकरनगर में चार बच्चों और उनकी मां की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार सुबह पांच बजे अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी आमिर को मार गिराया। पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड में संदिग्धों तलाश लगातार की जा रही थी। सोमवार सुबह बाइक सवार को रोकने के कहा गया तो वह भागने लगा। पीछा करते हुए पुलिस ने नेवतरिया बाईपास के पास उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मौके पर ही ढेर कर दिया।

मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया और मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मारा गया अपराधी आमिर पुत्र जान मोहम्मद निवासी मीरानपुर थाना कोतवाली अकबरपुर है। आमिर एक शातिर अपराधी था। वह पहले भी कई गंभीर मामलों में जेल जा चुका था और एक महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस उसके खिलाफ पहले हाफ एनकाउंटर भी कर चुकी थी।

हाल ही में नगर के मुरादाबाद मीरानपुर मोहल्ले में चार मासूम बच्चों की हत्या के बाद उनकी मां का शव भी संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। इस पूरे मामले ने जिले में सनसनी फैला दी थी। पुलिस तभी से इस हत्याकांड की तह तक पहुंचने के लिए लगातार जांच में जुटी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाइकों की टक्कर के बाद जुटी भीड़ को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, आठ की मौत, कई घायल

एसपी प्राची सिंह के अनुसार दो मई को चार नाबालिग बच्चों की हत्या कर दी गई थी। चारों बच्चों की मां लापता था। बाद में मां की भी लाश घर से सौ मीटर दूर एक नाले में मिली थी। मामले के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज, महिला के फोन की सीडीआर आदि की पड़ताल की गई। कई लोगों से पूछताछ की गई। इसके बाद आमिर का का नाम सामने आया। महिला के पति से भी पूछताछ हुई। पता चला कि दोनों अलग रहते हैं और पति ने दूसरी शादी कर ली है। पति ने भी आमिर के बारे में बताया। प्रारंभिक रूप से अभी पता चला है कि आमिर महिला से शादी करना चाहता था। वह महिला की संपत्ति हड़पना चाहता था। आगे की जांच भी जारी है।

एक ही बेड पर पड़े मिले थे चार भाई बहनों के शव

मीरानपुर मोहल्ले में चार मासूम भाई-बहनों की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। शनिवार को घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा खोला था तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। चारों बच्चों के शव एक ही बेड पर अलग-अलग दिशा में पड़े मिले। दीवारों पर खून के छींटे साफ दिखाई दे रहे थे, जबकि सभी बच्चे सोने की अवस्था में नजर आ रहे थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात को बेहद बेरहमी से अंजाम दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात में मां का नाम सामने आने से लोग और भी हैरान रह गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाइकों पर काटा बवाल,पीस कमेटी सदस्य व साथियों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
ये भी पढ़ें:मेरे प्यारे बच्चों…, पानी टंकी हादसे ने सीएम योगी को झकझोरा, लिखी भावुक चिट्ठी

महिला का शव बरामद होने के बाद उलझी पुलिस

पहले चार बच्चों की सनसनीखेज हत्या। फिर आरोपी मां की लाश बरामद होना। यह पूरा घटनाक्रम किसी सस्पेंस थ्रिलर से कम नहीं है। पुलिस के लिए पहले यह हत्याकांड आसान नजर आ रहा था, लेकिन आरोपी महिला का शव बरामद होने के बाद पूरी कहानी ही उलझ कर रह गई है। पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है कि वह असली कातिल को ढूंढ निकाले।

मीरानपुर मोहल्ले में चार मासूम बच्चों की निर्मम हत्या के बाद आरोपी मानी जा रही मां फरार हो गई थी। शुरुआत में यह बात सामने निकल कर आई थी कि घर के सारे बर्तन साफ हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि बच्चों को कोई नशीला पदार्थ नहीं दिया गया था। लेकिन पुलिस महकमे से जुड़े सूत्रों के अनुसार जो बात निकाल कर सामने आ रही है उसके अनुसार घर पर अंडा करी, चावल और रोटी थी। इससे पता चलता है कि घर पर खाना बना था।

घटना की रात से पहले शाम को बच्चे घर के बाहर खेलते भी पाए गए थे। चारों बच्चों की हत्या के बाद फरार मां की तलाश के लिए पुलिस की आधा दर्जन टीमों का गठन किया गया था। जो अलग-अलग स्थान पर महिला को बरामद करने के लिए प्रयास कर रही थी लेकिन रविवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान हत्यारोपी मां का शव मिलने से पूरे मामले ने और भी रहस्यमय मोड़ ले लिया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।