mathura boat accident 15 dead bodies recovered yamuna search operation मथुरा नाव हादसे में दो और श्रद्धालुओं के शव यमुना से बरामद, मरने वालों की संख्या हुई 15, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मथुरा नाव हादसे में दो और श्रद्धालुओं के शव यमुना से बरामद, मरने वालों की संख्या हुई 15

मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार को हुए नाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। सोमवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान यमुना नदी से एक महिला और एक युवक (यश भल्ला) का शव बरामद किया गया।

Tue, 14 April 2026 10:43 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
मथुरा नाव हादसे में दो और श्रद्धालुओं के शव यमुना से बरामद, मरने वालों की संख्या हुई 15

UP News: मथुरा में केशीघाट से बैराज तक चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन के तहत सोमवार सुबह दो शव और बरामद कर लिये। इनमें एक महिला और एक युवक का शव था। इनके शवों का पोस्टर्माटम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम गृह से दोनों के शव एम्बुलेंस द्वारा परिजन अपने घर ले गये। इस हादसे में अब तक 15 श्रद्धालुओं के शव मिल चुके हैं। अभी भी लापता चल रहे एक और श्रद्धालु युवक पंकज मलहोत्रा की तलाश को सर्च ऑपरेशन जारी है।

बताते चलें कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वृंदावन के केशीघाट के सामने यमुना में मोटरबोट डूब गयी थी। इस हादसे में रविवार तक 13 श्रद्धालुओं के शवों को एनडीआरएफ-एसडीआरएफ, पीएसी गोताखोर टीमों की मदद से पुलिस प्रशासन द्वारा निकलवाया गया था। इनके शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस-प्रशासन द्वारा नि:शुल्क एम्बुलेंस की मदद से लुधियाना घर तक पहुंचाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राधे-राधे, फिर मची चीख-पुकार, बचने को मारते रहे हाथ-पैर,मथुरा नाव हादसे का VIDEO

एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि सोमवार सुबह ही वह मौके पर पहुंच गये। सुबह करीब छह बजे से ही केशी घाट से गोकुल बैराज तक बनाये गये सात सेक्टरों में बांट कर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ टीम, फ्लड पीएसी और निजी गोताखोरों की टीमें लापता श्रद्धालुओं की तलाश में सर्च ऑपरेशन में जुट गयीं। सुबह करीब आठ बजे बंगाली घाट के समीप मोनिका और देवराहा बाबा आश्रम के समीप से यश भल्ला का शव मिला। तीन दिन तक पानी में रहने से शव फूल गये थे। इनकी परिजनों द्वारा शिनाख्त करने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिये गये।

शव मिलने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। मोर्चरी से एम्बुलेंस की मदद से शवों को परिजन ले गये। अभी भी एक श्रद्धालु लापता है। उसकी भी देर शाम तक तलाश कराई गयी,लेकिन वह नहीं मिल सका है। उसकी तलाश में मंगलवार सुबह से पुन:सर्च ऑपरेशन चलाया जायेगा। दूसरी ओर केशीघाट से बैराज तक ड्रोन कैमरे की मदद से भी तलाश कराई गयी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी की काशी में जाम के झाम को खत्म करने की बड़ी पहल, साड़ी-दवा मंडी होगी बाहर
ये भी पढ़ें:कैसा रहेगा इस बार मानसून? मौसम विभाग की किसानों के लिए चिंता वाली भविष्यवाणी

पिता को सौंपी यश की बैराज के समीप मिली ढोलक

एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि अब तक कुल 15 श्रद्धालुओं के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक लापता की तलाश में मंगलवार सुबह से पुन: सर्च ऑपरेशन चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि रविवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान यश भल्ला उर्फ युवराज की ढोलक को सर्च ऑपरेशन टीम ने गोकुल बैराज के समीप यमुना से बरामद किया था। वह इसी पर थाप देकर भक्ति में सरोबार हो जाता था। सोमवार को पुलिस प्रशासन ने बरामद की गयी ढोलक उसके पिता के सुपुर्द कर दी। बेटे की ढोलक मिलने पर पिता राकेश भल्ला की आंखों से आंसू निकलने लगे। इस मौके पर एडीएम वित्त पंकज वर्मा, सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह मौजद रहे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।