Massive Fire Breaks Out at Hotel Prayagraj Several People Trapped in Building 13 Safely Rescued प्रयागराज के होटल में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में कई लोग फंसे, 13 लोग सुरक्षित निकाले गए, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रयागराज के होटल में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में कई लोग फंसे, 13 लोग सुरक्षित निकाले गए

Prayagraj Hotel Fire: प्रयागराज के होटल में भीषण आग लग गई। घटना के दौरान होटल में कई लोग फंसे थे। आग की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

Mon, 18 May 2026 03:39 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share
प्रयागराज के होटल में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में कई लोग फंसे, 13 लोग सुरक्षित निकाले गए

Prayagraj Hotel Fire: यूपी के प्रयागराज के होटल में भीषण आग लग गई। घटना के दौरान होटल में कई लोग फंसे थे। आग की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने होटल में फंसे करीब 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने के काण होटल में आग लगी। हालांकि समय रहते आग को बुझा लिया गया है। घटना को सीएम योगी ने भी संज्ञान लिया। सीएम योगी ने अफसरों को तुरंत राहत बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस में विट्ठल होटल है। सोमवार की दोपहर डेढ़ बजे करीब होटल के पास रखे ट्रांसफॉर्मर में अचानक से ब्लास्ट हो गया। जिसकी लपट होटल की तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बिल्डिंग को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के समय होटल के अंदर कई लोग फंसे थे। आग देखकर अफरा-तफरी मच गई। कई लोग अपनी-अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले, लेकिन 13 लोग होटल की बिल्डिंग में ही फंस गए। होटल में मची चीख-पुकार को देखकर वाणी प्रकाशन के योगेंद्र यादव ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया। अब तक 13 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है।

Prayagraj Hotel Fire
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में भीषण हादसा, ट्रक और मैजिक की टक्कर में 10 लोगों की मौत, कई गंभीर
ये भी पढ़ें:वरीक्षा में शामिल होने जा रहे 3 युवकों को ट्रक ने रौंदा, मौत से परिवार में कोहरा

ऊंची-ऊंची लपटें देखकर दहशत में आए लोग

वाणी प्रकाशन के योगेंद्र ने बताया कि होटल के पास दो ट्रांसफॉर्मर रखे थे। अधिक गर्मी के कारण दूसरे वाले ट्रांसफॉर्मर में बचानक से ब्लास्ट हो गया। ट्रांसफॉर्मर की आग ने होटल की तीसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते होटल से ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठने लगी, जिसे देखकर आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई। उनका कहना है कि आग प्रेम पुष्प प्लाजा की तीसरी मंजिल पर भी लगी थी। हालांकि समय रहते उसे बुझा लिया गया था, लेकिन होटल की आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग ने होटल के नीचे खड़ी दो बाइकों को भी अपनी आगोश में ले लिया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आनन-फानन में नगर निगम से हाइड्रोलिक मशीनों को मंगाया गया। जिसके जरिए होटल पर पानी की बौछार करके आग पर काबू पाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी से तपा एमपी; 32 जिलों में लू की चेतावनी, 45 डिग्री पहुंचा तापमान

सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान

प्रयागराज के होटल में लगी भीषण आग की खबर मिलते ही सीएम योगी ने भी घटना का संज्ञान लिया और तुरंत अफसरों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत बचाव कार्य चलाया जाए। सीएम योगी का निर्देश पाते ही सभी अफसर और कर्मचारी आग बुझाने और होटल में फंसे लोगों को बचाने के लिए राहत बचाव कार्य तेज कर दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।