UP Amethi Horrific accident: 3 youths crushed by truck, Death causes chaos in the family यूपी में भीषण हादसा, वरीक्षा में शामिल होने जा रहे 3 युवकों को ट्रक ने रौंदा, मौत से परिवार में कोहराम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में भीषण हादसा, वरीक्षा में शामिल होने जा रहे 3 युवकों को ट्रक ने रौंदा, मौत से परिवार में कोहराम

यूपी के अमेठी में भीषण सड़क हादसा हो गया। वरीक्षा में शामिल होने जा रहे 3 युवकों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई है। तीनों की मौत से उनके घरों में कोहराम मच गया।

Fri, 15 May 2026 03:53 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में भीषण हादसा, वरीक्षा में शामिल होने जा रहे 3 युवकों को ट्रक ने रौंदा, मौत से परिवार में कोहराम

UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं बाराबंकी जिले में सड़क हादसे में काननूगो की मौत हो गई है।

हादसा टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवगंज गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार पूरब दुवारा गांव निवासी राजकुमार के यहां वरीक्षा कार्यक्रम आयोजित था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने गांव निवासी करन पुत्र रमई तथा सुल्तानपुर जनपद के घसीटू का पुरवा निवासी अंकित पुत्र हरीलाल और अर्जुन पुत्र नंदलाल आए थे। तीनों किसी काम से गांव के बाहर गए थे। वापस लौटते समय गांव के कट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया।

हादसे में करन और अंकित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मुंशीगंज पुलिस और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल युवक को एंबुलेंस से सुल्तानपुर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार ट्रक काफी तेज गति में थी और उसके पीछे एक अन्य ट्रक भी चल रही थी। दोनों वाहनों की चपेट में आने से हादसा और भी भयावह हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर रायबरेली की ओर फरार हो गए। थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ, कानपुर और आगरा में मेट्रो से बढ़ेगी कनेक्टिविटी, ऑटो-टेम्पो रूट तय
ये भी पढ़ें:UP में प्रमोशन के लिए ऑनलाइन होगी डीपीसी, मुख्य सचिव का सभी विभागों को निर्देश
ये भी पढ़ें:लापरवाही स्वीकार नहीं, स्व-गणना को लेकर सभी DM को मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

सड़क दुर्घटना में कानूनगो की मौत, एक घायल

वहीं बाराबंकी में जैदपुर थाना क्षेत्र के जैदपुर-भानमऊ मार्ग पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार कानूनगो की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा एक युवक घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।रामसनेहीं घाट थाना के गोरपुर गांव निवासी हरिशंकर वर्मा (59) नवाबगंज तहसील में कानूनगो के पद पर कार्यरत थे। वह सतरिख क्षेत्र के कानून गो थे। शुक्रवार की सुबह बाइक से ड्यूटी पर आ रहे थे। बाइक पर एक युवक धर्मेंद्र भी बैठा था। इनकी बाइक जैसे ही जैदपुर थाना क्षेत्र में जैदपुर- भानमऊ मार्ग पर पहंुची तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार कानूनगो हरिशंकर वर्मा और धर्मेंद्र घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने कानूनगो को मृत घोषित कर दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।