orange and yellow alert in many districts in mp know latest madhya pradesh weather भीषण गर्मी से तपा एमपी; 32 जिलों में लू की चेतावनी, 45 डिग्री पहुंचा तापमान, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी से तपा एमपी; 32 जिलों में लू की चेतावनी, 45 डिग्री पहुंचा तापमान

MP Weather: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जहां मौसम विभाग ने 32 जिलों में लू चलने की चेतावनी दी है। कुछ जिलों में ऑरेज तो कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

Mon, 18 May 2026 03:36 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
भीषण गर्मी से तपा एमपी; 32 जिलों में लू की चेतावनी, 45 डिग्री पहुंचा तापमान

Madhya Pradesh Mausam: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 32 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। इंदौर और सागर में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि जबलपुर, दतिया और गुना में भी रातें बेहद गर्म रहीं। IMD के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है जो 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के जिन 32 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इनमें भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, सतना, नरिसंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, दतिया, भिंड, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिले शामिल हैं।

किन जिलों में भीषण लू चलने का ऑरेंज और कहां येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने एमपी के दतिया, भिंड, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, सतना, नरिसंहपुर, पन्ना और दमोह में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

45 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

बीते 24 घंटे की बात करें तो रीवा संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है जबकि राज्य के अन्य संभागों में मौसम शुष्क रहा। राजगढ़, रतलाम जिले में लू का प्रकोप देखा गया है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्म सुबह के बाद दिल्ली में करवट लेगा मौसम, IMD का आंधी-बारिश का अलर्ट

देश के बाकी हिस्सों में कैसा मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं भीषण लू की स्थितियां बन सकती हैं। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 18 मई को दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, अंडमान सागर के अधिकांश हिस्सों, पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में मौसम फिर लेगा करवट; किन जिलों में तीन दिन अंधड़-बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 6 से 7 दिनों के दौरान उत्तर-पूर्वी भारत और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में जबकि अगले 3 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, लक्ष‌द्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 44 डिग्री वाली गर्मी का एहसास, स्कूलों के लिए आदेश जारी; आज मौसम कैसा
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।