Married woman and her lover committed suicide by consuming poison इश्क का खौफनाक अंजाम, शादीशुदा महिला और प्रेमी ने जहर खाकर दी जान, पड़ोसी थे दोनों, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इश्क का खौफनाक अंजाम, शादीशुदा महिला और प्रेमी ने जहर खाकर दी जान, पड़ोसी थे दोनों

फिरोजाबादमें प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। प्रेमिका शादीशुदा और दो बच्चों की मां थी। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Tue, 3 June 2025 11:10 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share
इश्क का खौफनाक अंजाम, शादीशुदा महिला और प्रेमी ने जहर खाकर दी जान, पड़ोसी थे दोनों

यूपी के फिरोजाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां थाना शिकोहाबाद के गांव नगला ऊमर में प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट रही।

नगला ऊमर के रहने वाले हरिबाबू का 26 साल का बेटा रोहित उर्फ बंटू शर्मा का घर के सामने ही रहने वाली शादीशुदा 32 साल की विनेश यादव से प्रेम संबंध था। महिला के दो बच्चे ज्योति, अर्पित हैं। महिला का पति गुजरात के बड़ौदा में काम करता है। ऐसे में महिला अपने बच्चों के साथ गांव में रहती थी। सोमवार की रात अज्ञात कारणों से युवक और महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे महिला व युवक की हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर बाद दोनों की मौत हो गई। जब परिजनों ने दोनों को गंभीर अवस्था में देखा तो गांव में मौजूद डॉक्टर को दिखाया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारात में बवाल, DJ पर अंबेडकर गाना बजाने को लेकर चली ईंट-कुर्सियां, दूल्हा घायल
ये भी पढ़ें:बदमाशों के हौसले बुलंद, रंगदारी न देने पर फर्नीचर कारोबारी के बेटे को किया अगवा

घटना से दोनों परिवार में कोहराम मच गया। प्रेमी युगल के आत्महत्या से गांव में अफ़रा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे सीओ प्रवीण कुमार सहित थाना फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों से बातचीत कर घटना के साक्ष्य एकत्रित किए। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस मामले में सीओ शिकोहाबाद प्रवीण तिवारी ने बताया कि दोनों में प्रेम संबंध थे। किसी कारणों से विषाक्त पदार्थ खा लिया जिससे दोनों की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थित साफ होगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।