Furniture businessman son kidnapped and beaten up for not paying extortion money गोरखपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद, रंगदारी न देने पर फर्नीचर कारोबारी के बेटे को अगवा कर पीटा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गोरखपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद, रंगदारी न देने पर फर्नीचर कारोबारी के बेटे को अगवा कर पीटा

गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में थार सवार तीन मनबढ़ों ने फर्नीचर कारोबारी के बेटे को अगवा कर लिया। मनबढ़ उसे जमीन लौहरपुर में मॉडल शॉप के पास ले गए और कमरे में बंद कर पिटाई की।

Tue, 3 June 2025 10:37 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share
गोरखपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद, रंगदारी न देने पर फर्नीचर कारोबारी के बेटे को अगवा कर पीटा

यूपी के गोरखपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। गगहा थाना क्षेत्र के हाटा बाजार से थार सवार तीन मनबढ़ों ने फर्नीचर कारोबारी के बेटे को अगवा कर लिया। मनबढ़ उसे जमीन लौहरपुर में मॉडल शॉप के पास ले गए और कमरे में बंद कर पिटाई की। आरोप है कि मनबढ़ व्यापारी के बेटे से रंगदारी मांग रहे थे।

गगहा थाना क्षेत्र के चिमचा गांव निवासी मनोज पाठक गांव के पूर्व प्रधान रहे हैं, उनकी हाटा बाजार में फर्नीचर की दुकान है। जानकारी के मुतबाकि तीन युवकों ने फर्नीचर कारोबारी के बेटे को अगवा कर लिया। फिर बंद कमरे में बेरहमी से पीट दिया। उधर, व्यापारी ने इस बात पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को मुक्त कराया और आरोपितों को हिरासत में ले लिया। आरोपितों ने पिटाई का एक वीडियो बनाकर वायरल भी किया है। हालांकि हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हैवानियत की हदें पार, रेप के 7 दिन बाद किशोरी को दूध में जहर देकर मार डाला
ये भी पढ़ें:अयोध्या में खुलेगा रामायण यूनिवर्सिटी, मथुरा-गाजियाबाद को भी मिला तोहफा

देवरिया में बदमाशों ने युवक को मारी गोली

उधर, देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र में बदमाश सोमवार देर रात दरवाजे पर चढ़कर एक व्यक्ति को गोली मारकर फरार हो गये। घायल व्यक्ति को गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने मंगलवार को यहां बताया कि पुलिस को कल देर रात सूचना मिली कि क्षेत्र के खोराराम गांव में एक व्यक्ति विजय कुमार यादव को कुछ लोगों ने उसके दरवाजे पर चढ़कर गोली मारकर फरार हो गये हैं। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने बजरंगी विश्वकर्मा, मानस मिश्र, विपुल विश्वकर्मा के साथ कुछ अज्ञात लोगों पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घायल व्यक्ति के हाथ और रिब्स के पास गोली लगी है तथा उसके बेहतर उपचार के लिए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजा गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गयी हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।