marne ke baad mera chehra usko dikha dena khush rahna babu Hurt by girlfriend lover consumes poison मरने के बाद मेरा चेहरा उसको दिखा देना, खुश रहना बाबू, प्रेमिका से आहत प्रेमी ने खाया जहर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मरने के बाद मेरा चेहरा उसको दिखा देना, खुश रहना बाबू, प्रेमिका से आहत प्रेमी ने खाया जहर

प्रेमिका से न मिल पाने से आहत युवक ने वीडियो बनाया और शराब में सल्फास मिलाकर पी गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

Thu, 30 Oct 2025 09:52 PMDinesh Rathour महोबा
share
मरने के बाद मेरा चेहरा उसको दिखा देना, खुश रहना बाबू, प्रेमिका से आहत प्रेमी ने खाया जहर

‘भाइयों माफ कर देना गलती हुई हो तो। मरने वाले की आखिरी इच्छा पूरी की जाती है। मेरी भी कर देना। मरने के बाद मेरा चेहरा उसे दिखा देना। मैं उसका नाम नहीं लूंगा, उसे बदनाम नहीं करता चाहता। अपना ख्याल रखना, खुश रहना बाबू...’। प्रेमिका से न मिल पाने से आहत युवक ने वीडियो बनाया और शराब में सल्फास मिलाकर पी गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यालय कोतवाली के पसवारा गांव निवासी युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है। इसमें वह कह रहा कि ‘मैं जानता हूं कि अब इस जन्म में अपनी प्रेमिका से नहीं मिल पाऊंगा। इसलिए यह जीवन समाप्त कर अगले जन्म में उससे मिलूंगा’। इसके बाद वह वीडियो में सल्फास की दो गालियां दिखाते हुए नजर आता है और शराब में मिलाकर पी जाता है। युवक की हालत देखकर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया जा रहा युवक का एक युवती से प्रेम करता है। परिजन इसका विरोध करते हैं। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।

लखीमपुर खीरी में युवक की जहर खाने से मौत

लखीमपुर जिले के थाना शारदानगर क्षेत्र के गांव मुरादनगर निवासी एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते गुरुवार की अलसुबह जहर खा लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना शारदानगर क्षेत्र के गांव मुरादनगर निवासी छत्रपाल के 40 वर्षीय बेटे संतोष कुमार ने अज्ञात कारणों के चलते गुरूवार की सुबह करीब चार बजे जहर खा लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन संतोष को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों में अंकित वर्मा ने बताया कि संतोष की अभी शादी भी नहीं हुई थी, उसने यह कदम क्यों उठाया जानकारी नहीं हो पाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मायके में रह रही विधवा ने बच्चे को दिया जन्म, प्रेमी ने मार डाला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:परेशान पति का अजब-गजब फैसला: पत्नी और तीन बच्चों को दूसरे युवक को सौंपा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।