Akhilesh Yadav showed magnanimity, why did Brijbhushan Sharan Singh start praising the SP President? अखिलेश यादव ने बड़प्पन दिखाया, बृजभूषण शरण सिंह क्यों करने लगे सपा अध्यक्ष की तारीफ?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अखिलेश यादव ने बड़प्पन दिखाया, बृजभूषण शरण सिंह क्यों करने लगे सपा अध्यक्ष की तारीफ?

 बृजभूषण शरण सिंह ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सराहना की। बृजभूषण सिंह ने  कहा कि अखिलेश यादव ने इस कदम से राजनीतिक बड़प्पन का परिचय दिया। दरअसल, अखिलेश भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल का हाल जानने मेदांता पहुंचे थे।

Wed, 29 April 2026 09:17 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
अखिलेश यादव ने बड़प्पन दिखाया, बृजभूषण शरण सिंह क्यों करने लगे सपा अध्यक्ष की तारीफ?

Brijbhushan Sharan Singh News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव मंगलवार को बहराइच भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल का हाल जानने मेदांता पहुंचे थे। इस पर कैसरगंज से बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सराहना की। बृजभूषण सिंह ने सपा प्रमुख की तारीफ करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने इस कदम से राजनीतिक बड़प्पन का परिचय दिया है, जो एक सकारात्मक संदेश देता है। बृजभूषण ने कहा कि राजनीति में व्यक्तिगत मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मानवीय संवेदनाएं सबसे ऊपर होनी चाहिए।

बृजभूषण ने पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल के घायल होने पर संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही ब़ृजभूषण ने कहा कि वह जल्द ही उनसे मिलने मेदांता अस्पताल जाएंगे। उनके हालचाल लेंगे। बृजभूषण सिंह ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ सुख-दुख में खड़ा होना राजनीति की स्वस्थ परंपरा का हिस्सा है और इसे बनाए रखना चाहिए।

भाजपा विधायक से मिलने पहुंचे थे अखिलेश

बहराइच में विरोध प्रदर्शन के दौरान अखिलेश का पुतला जलाते हुए झुलसी भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंगलवार को मेदांता अस्पताल जाकर हालचाल लिया। उन्होंने इसकी फोटो अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर साझा की। उन्होंने लिखा कि हम नहीं चाहते हैं कि समाज के बीच आग जले। हम चाहते हैं समाज में सौहार्द की फुहार हो। हमारी सकारात्मक राजनीति की स्वस्थ परंपरा ने हमें यही सिखाया है। इसीलिए हम भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल से मिलने गए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करके आए हैं। राजनीति अपनी जगह है और मानवीय संबंधों का महत्व अपनी जगह। सद्भाव बना रहे, सौहार्द बना रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा MLA को देखने पहुंचे अखिलेश, सपा चीफ का ही पुतला जलाने में झुलसी थीं अनुपमा
ये भी पढ़ें:अनुपमा से मिलने पहुंचे केशव, ब्रजेश, धर्मपाल; दिन में हाल पूछने अखिलेश भी गए थे

अनुपमा जायसवाल से मिले डिप्टी सीएम, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

इसके बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य एवं भाजपा के महामंत्री, संगठन धर्मपाल मंगलवार शाम मेदांता अस्पताल में भर्ती पूर्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं बहराइच सदर से विधायक अनुपमा जायसवाल से मिलने पहुंचे। दोनों डिप्टी सीएम ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। डिप्टी सीएम ने कहा कि मातृ शक्ति के हक एवं सम्मान की रक्षा के लिए विधायक अनुपमा जायसवाल सदैव संघर्षशील रहतीं हैं। विधायक अनुपमा जायसवाल हाल में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुतला जलाते समय आग की चपेट में आने से झुलस गई थीं।

अनुपमा का हाल जानने अस्पताल पहुंचे ओम प्रकाश राजभर

भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल का हाल जानने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष और अल्पसंख्यक कल्याण व पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों अनुपमा के स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लिया और अनुपमा जायसवाल से भी बातचीत की। राजभर ने विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। अनुपमा जायसवाल महिला आरक्षण के लिए संशोधन विधेयक में विपक्ष द्वारा साथ न दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन करते वक्त दुर्घटना का शिकार हो गई थीं। बहराइच में प्रदर्शन के दौरान जब वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंक रही थीं, तब ही आग की चपेट में आकर झुलस गई थीं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।