man caught third marriage attempt by second wife he had already divorced his first wife तीसरी शादी की तैयारी थी, मंडप में बैठे दूल्हे को दूसरी पत्नी ने दबोचा; पहली को दे चुका तलाक, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

तीसरी शादी की तैयारी थी, मंडप में बैठे दूल्हे को दूसरी पत्नी ने दबोचा; पहली को दे चुका तलाक

सीतापुर के महोली में तीसरी शादी करने पहुंचे युवक को दूसरी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने भरे मंडप से पकड़ लिया। महिला ने दहेज प्रताड़ना का मामला कोर्ट में लंबित होने के बावजूद शादी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पहली पत्नी को तलाक दे चुका है।

Fri, 6 Feb 2026 10:25 AMsandeep हिन्दुस्तान, संवाददाता, सीतापुर
share
तीसरी शादी की तैयारी थी, मंडप में बैठे दूल्हे को दूसरी पत्नी ने दबोचा; पहली को दे चुका तलाक

सीतापुर जिले के महोली कोतवाली क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में तीसरी शादी रचाने पहुंचे युवक को दूसरी पत्नी की शिकायत पर मछरेहटा पुलिस भरे मंडप से उठा ले गई। पीड़िता का दावा है कि उसका दहेज प्रताड़ना का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उसने पहली शादी हरदोई जिले की एक महिला से भी की थी। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर तीसरे शादी कर रहे युवक को पकड़ कर थाने लाया गया है। दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे हैं। यदि कोई तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

मछेरहटा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने पहुंच कर शिकायत की, कि उसका पति महोली इलाके में अपनी तीसरी शादी कर रहा है, जबकि उसका मामला अभी न्यायालय में विचाराधी है। इस शिकायत पर मछरेहटा पुलिस हरकत में आई। आनन-फानन मछरेहटा पुलिस पीड़िता और महोली पुलिस टीम के साथ महोली के एक गेस्ट हाउस पहुंची। जहां कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव का निवासी युवक अपनी तीसरी शादी करने जा रहा था। शादी की रस्में अभी शुरू ही हुई थीं कि पीड़िता मंडप में पहुंच गई और खुद ही आरोपी दूल्हे को पकड़ लिया। उसने सबसे सामने ही चीखते हुए उसकी कलई खोल दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विज्ञापन देकर खोज रहे थे सरकारी नौकरी वाली दुल्हन, मां-बेटे को ठगकर भागी
ये भी पढ़ें:दुल्हन की चाहत में कर्जा लिया और खा गया धोखा, डिप्टी सीएम के पास पहुंचा मामला

भरे मंडप में चीखते हुए कहा कि मैं इसकी दूसरी पत्नी हूं और यह अब तीसरे शादी रचा कर एक और लड़की की जिंदगी बर्बाद करने पहुंचा है। साथ मौजूद पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसे सीधे मछरेहटा थाने लेकर चली गई। इस बीच शादी के मंडप में हड़कंप मच गया।बराती-घराती सभी दूल्हे की करतूत सुन हैरत में पड़ गए। एक दूसरे में काना-फूसी शुरू हो गई।

पीड़िता का दावा है कि साल 2018 में कोतवाली देहात क्षेत्र एक गांव निवासी युवक से शादी हुई थी। वह उसकी दूसरी पत्नी है।मउसने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष ने चार लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना शुरू की थी। विवाह में करीब 20 से 21 लाख रुपये खर्च किए गए थे। विवाह के मात्र दस दिन बाद ही पीड़िता मायके लौटने को मजबूर हो गई थी। उसका मामला न्यायालय में लंबित है। आरोपी तीसरी शादी करने के फिराक में था। वो पहली पत्नी को तलाक दे चुका है। जबकि दूसरी पत्नी को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।